1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यश की केजीएफ चैप्टर-2 रिलीज के पहले कैसे रचा इतिहास, जानिए वजह

इटली में भारतीय फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार, केजीएफ-2 साउथ सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जो ग्रीस में रिलीज होगी। बीती 27 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने देश और दुनिया में तहलका मचा दिया था।

2 min read
Google source verification
kgf-chapter-2

भारतीय सिनेमा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का दबदबा बनता जा रहा है। 'पुष्पा' और 'आरआरआर' की अपार सफलता के बाद अब हिंदी पट्टी के दर्शकों को इंतजार है साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर-2' का। यह फिल्म आज से 10वें दिन यानी 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर आई है। 'केजीएफ-2' साउथ सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जो ग्रीस में भी रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'केजीएफ-2' अब दुनियाभर में अपना डंका बजाने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज तेज देखा जा रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही खूब पॉपुलर हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में 12 घंटे में फिल्म के एडवांस में 5 हजार टिकट बुक हो चुके हैं।

इटली में भारतीय फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार, केजीएफ-2 साउथ सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जो ग्रीस में रिलीज होगी। बता दें, इस खबर को कई इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर्स और कुछ मीडिया जनरल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। यही ट्वीट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें, फिल्म केजीएफ 2 में यश का मुकाबला संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ है, जो बॉलीवुड के खलनायक माने जाते हैं। संजय दत्त ने केजीएफ 2 के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। केजीएफ 2 से सामने आया संजय दत्त का फर्स्ट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया है। सुनने में आ रहा है कि केजीएफ 2 में संजय दत्त की एंट्री एक शानदार गाने पर होगी, जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा। संजय दत्त के अलावा केजीएफ 2 में रवीना टंडन भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। रवीना टंडन काफी समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं, जिस कारण दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

बता दें, फिल्म केजीएफ 2 साल 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार केवल साउथ नहीं बल्कि पूरे देश में हो रहा है। केजीएफ का पहला पार्ट देशभर में हिट रहा था, जिसके बाद से ही दर्शकों को केजीएफ 2 का इंतजार है। इसमें यश जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। कन्नड़ फिल्म केजीएफ-2 हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। वहीं, साउथ सुपरस्टार तमिल एक्टर विजय की फिल्म 'बीस्ट' 13 अप्रैल को देशभर में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जब अभिषेक पर नाराज हो गए थे अमिताभ बच्चन, कहा ‘मैं इतनी मेहनत से पैसे कमाता हूं और तुम…’

Story Loader