1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के नाम का पहना ब्रेसलेट, फैंस बोले- शादी पक्की…

Khushi Kapoor Vedang Raina Love: वेदांग रैना खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं। अब उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया है।

2 min read
Google source verification
Khushi Kapoor Vedang Raina

Khushi Kapoor Vedang Raina

Khushi Kapoor Vedang Raina: बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुल्लम खुल्ला एक्टर और फिल्म जिमरा में आलिया भट्ट के भाई बने वेदांग रैना से प्यार का इजहार कर दिया है। खुशी कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। अब उनके फैंस इस फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई हैरान और खुशी के लिए खुश हो रहा है।

खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट (Khushi Kapoor Confirm Relationship with Vedang Raina)

खुशी कपूर और वेदांग रैना का प्यार किसी से छुपा नहीं हैं। वह अक्सर पार्टी या इवेंट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ ही पहुंचती हैं। अब वह उन्होंने हर अफवाह को सही साबित कर रही हैं। खुशी की पजामा पार्टी में भी वेदांग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। अब खुशी की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें खुशी कपूर ने वेदांग के नाम का ब्रेसलेट पहना हुआ है। वह उसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस फोटो को खुद खुशी ने भी शेयर किया है। अब इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि खुशी ने वेदांग रैना के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।

यह भी पढ़ें : बोनी कपूर की इस आदत से श्रीदेवी थी परेशान, जान जोखिम में डालकर किया था पति को ब्लैकमेल

खुशी कपूर की खुशी में फैंस ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या सच में आपने अपना रिश्ता पक्का कर दिया है।” दूसरे ने लिखा, “खुशी जितना छुपा लो दुनिया की नजरों से बच नहीं पाओगी।” तीसरे ने लिखा, “बधाई हो बोनी जी दोनों दामाद मिल गए आपको।” चौथे ने लिखा, “हमें तो पहले से ही पता था,लेकिन फिर भी आपको बधाई।”

Story Loader