
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने इसी साल फरवरी महीने में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra ) के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। इन दोनों ने आखरी समय तक अपनी शादी की बात किसी को नहीं बताई थी।
इसी बीच अब सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि क्या कियारा आडवाणी (Kiara Advani) प्रेग्नेंट है ?कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे और अब कियारा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
दरअसल, शनिवार को कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जयपुर पहुंचे और एक इवेंट में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि, एक तस्वीर पर यूजर की नजरें ठहर गईं, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस का बेबी बंप नोट किया।
देखें तस्वीरें:-
एक यूजर ने पूछा, 'कियारा प्रेग्नेंट हैं क्या?' एक ने कहा, 'बेबी बंप।' एक और ने लिखा, 'हम सभी बेबी बंप देख सकते हैं, है ना?' एक ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के मजे लेते हुए कहा, 'सिद्धार्थ को बताना पड़ेगा।' एक अन्य ने पूछा, 'कियारा मुझे ही प्रेग्नेंट लग रही है या किसी और को भी?' ज्यादातर लोगों ने उनके बेबी बंप को नोटिस किया। हालांकि, कियारा प्रेग्नेंट हैं या नहीं। ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती हैं।
Published on:
27 Jun 2023 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
