
Kiara Advani बॉलीवुड की फेमस स्टार में से एक कियारा आडवाणी जितनी अच्छी एक्टिंग अपनी फिल्मों में करती हैं उतनी अच्छी तरह से उन्हें अपने फैंस को दीवाना बनाना आता है कियारा जो पहनती है चाहे वह साड़ी हो या ड्रेस हर चीज में बेहद सुंदर दिखती है हाल ही में उनका एक फोटोशूट काफी पसंद किया जा रहा है जिसे देखकर उनके फैंस की आंखे उनपर से हटने का नाम ही नहीं ले रही है इस नए फोटोशूट ने लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल फोटोशूट में एक्ट्रेस का हॉट एंड बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। ये फोटोशूट उनकी शादी के बाद पहला है उनके कई फैंस तो उनकी तुलना फिल्म ड्रीमगर्ल की पूजा से कर रहे हैं।
कियारा का लुक देख उडे फैंस के होश
कियारा आडवाणी ने ये लेटेस्ट फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया है इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सिमरी ग्रीन कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। कियारा ने अपना ये बोल्ड लुक ओपन फ्लिक हेयर के साथ पूरा किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।
दूसरे वीडियो में कियारा ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है उन्होंने लॉग व्हाइट स्कर्ट और टिनी टॉप कैरी किया है जिस पर हैवी वर्क है। कियारा ने इस ड्रेस पर भी ओपन हेयर ही रखे हुए हैं। एक्ट्रेस ने जमकर अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया। हर कोई एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।
Published on:
18 Oct 2023 09:08 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
