18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतने करोड़ खर्च कर बना कियारा का ये मंगलसूत्र ! सिद्धार्थ ने मनीष से नहीं इस डिजाइनर ने बनवाई सुहाग की निशानी

Kiara Advani Bridal Look Mangalsutra Cost: बॅालीवुड के हॅाट कपल कियारा आडवाणी ( kiara advani ) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( sidharth malhotra ) ने हाल ही उदयपुर में ग्रेड वेडिंग की। बता दें कियारा का मंगलसूत्र काफी अट्रैक्टिव और महंगा है। सिद्धार्थ ने इस मंगलसूत्र को बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 11, 2023

eageg.jpg

Kiara Advani Bridal Look Mangalsutra Cost: बॅालीवुड के हॅाट कपल कियारा आडवाणी ( kiara advani ) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra ) ने हाल ही उदयपुर में ग्रेड वेडिंग की। इसके बाद से इस जोड़े की लगातार नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। सभी को स्टार्स का वेडिंग लुक भा गया। कियारा और उसके लहंगे की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच आज हम आपको एक्ट्रेस की ज्वैलरी और मंगलसूत्र के बारे में डीटेल्स बताएंगे। बता दें कियारा का मंगलसूत्र काफी अट्रैक्टिव और महंगा है। सिद्धार्थ ने इस मंगलसूत्र को बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए है।

सब्यसांची ने डिजाइन किया मंगलसूत्र

कियारा का ब्राइडल लुक मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया, लेकिन मंगलसूत्र किसी और ने डिजाइन किया है। यह किसी और ने नहीं बल्कि सब्यसांची का डिजाइन किया हुआ है। सोने का मंगलसूत्र कियारा पर काफी जच रहा है। सोने के मंगलसूत्र के बीच में एक बड़ा सा हीरा है, जिसे काले मोतियों में पिरोया गया है।

2 करोड़ का है कियारा का मंगलसूत्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लगभग 2 करोड़ रुपए में इस मंगलसूत्र को बनवाया है। वहीं कियारा के ब्राइडल लुक ज्वैलरी की बात करें तो इसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस ब्राइडल ज्वैलरी कलेक्शन को अभी तक मनीष ने लॉन्च नहीं किया है। सिद्धार्थ-कियारा की शादी में इसकी एक्सक्लुसिव झलक देखने को मिली। यह ज्वैलरी कियारा के सॉफ्ट रोज पिंक लहंगे के साथ मिलकर उन्हें रॉयल लुक दे रही थीं।

मुंबई में होगा ग्रेंड रिसेप्शन

गौरतलब है कि इन दिनों कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली में हैं। वहां परिवार के बीच एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया। अब दिल्ली से मुंबई जाने के बाद वहां एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इसकी डेट और वेन्यू भी रिवील कर दिया गया है। हाल ही सोशल मीडिया पर मुंबई रिसेप्शन का इंवीटेशन कार्ड वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक 12 फरवरी को मुंबई के होटल सेंट रेजिस में शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जा रही है। रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी नामचीन सितारे शामिल होंगे। न्योता भेजा जा चुका है।