1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले करती थी प्री-स्कूल में टीचर की नौकरी, ABCD और 1234 सिखाने से लेकर करती थी बच्चों के डायपर्स चेंज

बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स की लग्जिरियस लाइफ को देखकर आप भले ही प्रभावित होते होंगे, लेकिन इन स्टार्स ने यहां पहुंचने के लिए क्या कुछ किया है, इसका पता नहीं होगा। उन्हीं सितारों में एक नाम कियारा आडवाणी का भी आता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Feb 2022, 7:55 PM IST

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले करती थी प्री-स्कूल में टीचर की नौकरी, ABCD और 1234 सिखाने से लेकर करती थी बच्चों के डायपर्स चेंज

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले करती थी प्री-स्कूल में टीचर की नौकरी, ABCD और 1234 सिखाने से लेकर करती थी बच्चों के डायपर्स चेंज

कियारा आडवाणी उन स्टार्स में हैं जिनकी जिंदगी यूं ही अचानक नहीं बदली और कड़े संघर्ष के बाद ही उन्हें सफलता हासिल हुई है। किआरा का इरादा फिल्मों में आने का नहीं था, वो शौकिया तौर पर इस फील्ड से जुड़ी थीं। फिल्म 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को सबसे पहले 'एमएस धोनी' की बायोपिक में नोटिस किया गया था, लेकिन कबीर सिंह से उन्हें खासी पहचान मिली।

कियारा आडवाणी ने अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि ऐक्ट्रेस बनने से पहले अपनी मां के साथ प्री-स्कूल में काम किया करती थीं। कियारा स्कूल में बाकी टीचर्स की तरह छोटे बच्चों के साथ खेलती थीं, कविताएं और लिखना सिखाती थीं इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर कियारा बच्चों का डायपर्स तक बदलती थीं। खबरों की माने तो कियारा को बच्चे बेहद पसंद हैं। कियारा का मानना है कि जब उनका खुद का बच्चा होगा तब वो काफी एक्साइटेड होंगी।

कियारा की स्कूलिंग और पूरी पढ़ाई मुंबई में ही हुई है और कियारा की दादी ने उन्हें वर्क एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए टीचिंग करने की सलाह दी थी। उन्हें बच्चों को पढ़ाना काफी पसंद था और वो कोलाबा के अर्ली बर्ड स्कूल में पढ़ाने लगीं जहां उनकी मां जेनेवीव हेडमिस्ट्रेस थीं।

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही अनाथ हो गया था ये बॉलीवुड एक्टर, डोर-टू-डोर कॉस्मेटिक्स सेल्समैन का किया काम, अब बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसा कर कमा रहे नाम

कियारा आडवाणी का बचपन का नाम आलिया आडवाणी था, मगर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल कर कियारा आडवाणी रख लिया, क्योंकि बॉलीवुड में कियारा के आने से पहले आलिया भट्ट का काफी नाम हो चुका था, तब सलमान खान ने कियारा को नाम बदलने की सलाह दी थी।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं, सलमान ने कहा था कि इंडस्ट्री में पहले से आलिया है और एक ही नाम की दो एक्ट्रेस होने से यूनिक पहचान में दिक्कत होगी। कियारा आडवाणी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान किस्सा शेयर करते हुए कहा, सलमान खान ने नाम बदलने के लिए कहा था लेकिन 'कियारा' नाम मैंने ही सोचा था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि अब उनके पैरेंट्स भी कियारा नाम से ही बुलाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: इन सितारों ने अपनी फिल्म में किया ट्रिपल रोल, एक ने तो निभाया था 12 किरदार