4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिएंडर पेस संग घूमने निकलीं किम शर्मा को लोगों ने किया ट्रोल, पूछा- ‘कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाओगी?’

हाल ही में एक्ट्रेस किम शर्मा संग टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को घूमते हुए स्पॉट किया गया। जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग किम शर्मा को नए बॉयफ्रेंड बनाने की वजह से खूब ट्रोल कर रहे हैं।  
3 min read
Google source verification
Kim Sharma And Leander Paes Spotted Strolling Together In Mumbai

Kim Sharma And Leander Paes Spotted Strolling Together In Mumbai

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया और फिर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। प्रोफेशनल लाइफ के चलते ही ना सही लेकिन किम अपनी पर्सनल लाइफो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं। किम शर्मा का नाम किसी ना किसी के साथ जुड़ता आया है। कुछ समय तक किम एक्टर हर्षवर्धन राणे सं रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं अब किम शर्मा का नाम टेनिस स्टार लिएंडर पेस संग जुड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों चर्चा में आ गए हैं।

साथ में घूमते हुए नज़र आए किम शर्मा-लिएंडर पेस

दरअसल, किम शर्मा को डॉग को लेकर लिएंडर पेस संग घूमते हुए मुंबई में स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों में दोनों के ही बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। साथ ही में घूमते हुए लिएंडर पेस और किम शर्मा को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों ही रोमांटिक वॉक करते हुए काफी एन्जॉय कर रहे थे। किम और लिएंडर की साथ में तस्वीरें देख लोग भड़क गए और एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे।

यह भी पढ़ें- क्या एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे हैं लिएंडर पेस? गोवा ट्रिप की तस्वीरों में दिखी नजदीकियां

ट्रोल हुईं किम शर्मा

किम शर्मा और लिएंडर पेस को देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने किम से ये तक पूछ डाला कि 'वो कितने बॉयफ्रेंड बनाएंगी।' वहीं एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है कि 'कुत्ते वहीं है, मालकिन भी वही है बस मालकिन के आशिक बदल गए हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'लिएंडर पेस कौन से हैं।' वहीं एक यूजर ने लिएंडर पेस को किम का नया शिकार बताया है।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह से लेकर लिएंडर पेस तक, इन सेलेब्स से जुड़ चुका है किम शर्मा का नाम

मास्क ना पहनने से भड़के लोग

लिएंडर पेस की वजह से ही नहीं बल्कि किम शर्मा को मास्क ना पहने की वजह से भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ गया। लोगों ने दोनों से पूछ लिया कि जब दोनों बाहर निकले हैं तो मास्क क्यों नहीं पहना है। लिएंडर पेस और किम शर्मा को ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा है कि कोई मास्क नहीं , कृपया ऐसे पोस्ट को बढ़ावा ना दें। वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा मास्क कहां है?

संजय दत्त की एक्स वाइफ संग रिलेशनशिप में थे लिएंडर पेस

आपको बता दें लिएंडर पेस किम शर्मा से पहले रिया पिल्लई संग थे। अपनी पार्टनर रिया पिल्लई संग वो लिव-इन रिलेशनशिप रह रहे थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। आपको हैरानी होगी ये जानकर कि रिया पिल्लई एक्टर संजय दत्त की एक्स वाइफ हैं।