2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kiran Kumar Birthday: रेखा संग अधूरी रह गई प्रेम कहानी, एक दूध का गिलास बना बड़ी वजह

Kiran Kumar Birthday: रेखा और किरण कुमार एक समय में एक रिश्ते में थे पर रेखा को किरण की एक आदत पसंद नहीं थी आईये जानते हैं वो अनोखा किस्सा जो बना दोनों के अलग होने की वजह...

2 min read
Google source verification
Kiran Kumar Birthday love story with Rekha incomplete reason for separation a glass of milk

किरण कुमार के बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी के बारे में

Kiran Kumar Birthday: किरण कुमार टीवी और बॉलीवुड दोनों के फेमस स्टार रहे हैं आज उनका जन्मदिन है उनका जन्म 20 अक्टूबर 1953 को मुंबई में हुआ था आज हम आपको किरण और उनकी गर्लफ्रेंड रही रेखा कि कहानी बताने जा रहे हैं वैसे तो एक्टर अपने अफेयर को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे, पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और उनका साथ में जब नाम जुड़ा तो वह चर्चा का विषय बन गया। कहा जाता है दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे पर रेखा को किरण की कई ऐसी आदतें थीं जो बिल्कुल पसंद नहीं थी जिस वजह से दोनों की राहें अलग हो गईं। आईये जानते हैं कि आखिर वो क्या वजह थी जो दोनों कभी साथ नहीं रह पाए...

रेखा को नहीं पसंद थी किरण की ये आदत
रेखा और किरण के रिश्ते पर खुद ने स्वीकार किया था कि वे दोनों एक समय में एक रिलेशनशिप में थे। रेखा ने 1975 में प्रकाशित स्टाडस्ट मैगजीन के एक एडिशन में किरण कुमार के साथ रिश्ते की चर्चा की थी। इसके साथ ही बताया था कि कैसे उनकी एक आदत से वो गुस्सा हुआ करती थी। एक्ट्रेस किरण कुमार को 'मम्‍मा बॉय' मानती थीं। आर्टिकल में उन्होंने बताया कि मैं किरण के साथ देर रात घूमने का प्लान नहीं कर सकती थीं, क्योंकि उसे किसी भी हालत में रात 10 बजे घर पहुंच जाना होता है, ताकि वो अपने दूध का गिलास पी सकें। उनका ये 'आज्ञाकारी बेटा' अवतार मुझे बहुत परेशान करता था

रेखा ही नहीं किरण ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि रेखा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की आवाज निकालकर परेशान किया करती थी और वो इस आदत से काफी परेशान था उन्होंने कहा था कि मुझे उस समय बहुत गुस्सा आता था जब वो मेरी गर्लफ्रेंड की आवाज निकालकर मुझे फोन करती थी मुझसे बात करती थी वहीं, किरण कुमार के पिता जीवन कुमार नहीं चाहते थे कि रेखा उनके घर की बहू बनें। पिता की इस राय पर कभी किरण कुछ नहीं बोले और रेखा को उनका मम्मा-पापा का बेटा बना रहना हमेशा गुस्सा दिलाता है और फिर दोनों अलग हो गए।

Story Loader