
किशोर कुमार
Kishore Kumar Birth Anniversary 2023: जादुई फनकार किशोर दा की बेहतरीन आवाज आज भी श्रोताओं की दिलों में राज करती है। लोगों की प्ले लिस्ट में उनके गाने न हों ये तो हो ही नहीं सकता है। एक बेहतरीन गायक होने के साथ ही वह एक्टर, संगीतकार, निर्माता, निर्देशक, कथाकार, पटकथाकार और गीतकार भी थे। इतिहास की किताब को उठाकर पढ़ें तो आज भी गोल्डन अक्षरों में एक नाम चमकता है वो हैं... किशोर कुमार। आज उनकी जयंती है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में।
किशोर दा का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था
बॉलीवुड इंडस्ट्री में किशोर दा के नाम से फेमस किशोर कुमार की आज 94वीं जयंती है। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। एक संभ्रांत बंगाली परिवार में जन्में किशोर दा के पिता कुंजीलाल गंगोपाध्याय वकील थे और मां धार्मिक प्रवृति की थीं।
उनके दो बड़े भाई अशोक कुमार और अनूप कुमार थे और एक बहन सती देवी थीं। देश की पहली कॉमेडी फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में उन्होंने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना लीं।
हर कोई आज भी भी किशोर दा के धुन को सुनना पसंद करते हैं
इसके साथ ही उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए। जिसे आज भी लोग सुनते हैं। चाहे हम खुश हों, प्यार में हों, या लंबी यात्रा पर हों, खासकर मानसून के दौरान, हर कोई आज भी भी उनकी धुनें सुनना पसंद करता है। वहीं किशोर दा के बारे में एक और बात कही जाती है कि लोग उनके गाने को सुनाकर अपनी प्रेमिका को इंप्रेस भी करते हैं। आइए जानते हैं उन गानों के बारे में।
मेंरे सपनों की रानी
फेमस एक्टर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म आराधना का गाना 'मेरे सपनों की रानी' आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
अच्छा तो हम चलते हैं
किशोर कुमार ने राजेश खन्ना आशा पारेख स्टारर फिल्म 'आन मिलो सजना' में अच्छा तो हम चलते हैं आज भी लोगों की जुबान पर छाया रहता है।
तुम आ गए हो नूर आ गया है
संजीव कुमार और सुचित्रा सेन स्टारर फिल्म आंधी का फेमस गाना तुम आ गए हो नूर आ गया है को कैसे इग्नोर किया जा सकता है।
मेरे महबूब कयामत होगी
ब्रेकअप हो या आशिक का दिल टूटा हो मेरे महबूब कयामत होगी गाना ना बजे ये हो ही नहीं सकता। आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाए बिना नहीं रह पाते हैं।
गुम है किसी के प्यार में
रणधीर कपूर और रेखा स्टारर फिल्म का गाना गुम है किसी के प्यार में किशोर कुमार ने गाया था।
Updated on:
04 Aug 2023 10:21 am
Published on:
04 Aug 2023 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
