16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kishore Kumar: घर में रखते थे असली खोपड़ियां और हड्डी, बेटे अमित ने पिता को लेकर खोला राज, बोले- उन्हें…

Kishore Kumar Son Amit Big Revealed: एक्टर किशोर कुमार अपने घर में असली खोपड़ियां और हड्डियां रखते थे। ऐसे में लोग उन्हें सनकी और पागल कहने लगे थे। अब एक्टर के बेटे ने बड़ा खुलासा किया है और सच्चाई बताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 25 May 2025, 1:50 PM IST

Kishor Kumar Son Amit Big Revealed

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने पिता को लेकर की बात

Kishore Kumar News: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर में से एक रहे किशोर कुमार के घर और उनके घर में रखी असली खोपड़ियां और हड्डियों के बारे में उनके बेटे अमित कुमार ने बात की। उन्होंने इसकी वजह बताकर अपने पिता के बारे में कई मिथक तोड़े हैं। अमित कुमार ने हाल ही एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने बताया कि हमारे पिता काफी मजाकिया थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी कमाल का था।

किशोर कुमार रखते थे घर में खोपड़ियां और हड्डियां (Kishor Kumar Son Amit Big Revealed)

किशोर कुमार को लेकर पिछले कई सालों से कई अफवाहें सुनने को मिली है। उनमें से एक ये थी कि किशोर कुमार जिन लोगों को पसंद नहीं करते थे, उन्हें दूर रखने के लिए घर में खोपड़ियां और हड्डियां रखते थे। ये सभी अफवाह कैसे उड़ी, इसके बारे में अमित कुमार ने विक्की ललवानी से बात की। उन्होंने बताया, 'घर में वो सभी चीजें हम लेकर आए थे। हम लोग शो करने गए थे ईस्ट अफ्रीका, नैरोबी में। हमें ऐसी चीजों को इकट्ठा करने और खरीदने का शौक था, तो वापस आते वक्त हम सब लेकर आ गए। वो अभी भी ट्रस्ट में मौजूद हैं।”

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ को छोड़ने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, Tweet कर बोले- मेरे वकील ने…

किशोर कुमार के बेटे अमित ने बताई सच्चाई (Kishor Kumar Son Amit Kumar)

अमित कुमार ने आगे कहा, ”पिता किशोर कुमार की अफ्रीकी कल्चर में गहरी दिलचस्पी थी, जिसमें संगीत, कला और मोतियां शामिल थे। उनको शौक था, आप जानते हैं, मोतियों का, उन्हें अफ्रीकन म्यूजिक बहुत पसंद था। पिता जी खुद पर मजाक करते थे। जब लोग उन्हें कुछ कहते थे तो वह कहते थे, दुनिया कहती है मुझे पागल, मैं कहता हूं दुनिया को पागल, बोलने दो पागल, अच्छा है ना।

किशोर कुमार के घर के बारे में रजत शर्मा ने बताई थी ये बात

बता दें, एक बार रजत शर्मा भी किशोर कुमार के घर गए थे तो वहां कॉरिडोर में हाल देखकर हैरान रह गए थे। एक वीडियो शेयर करके रजत शर्मा ने बताया था कि एक लंबे से कॉरिडोर में चारों तरफ कुत्ते थे और डरावना माहौल था। और जिस ड्रॉइंग रूम में वह और किशोर कुमार बैठे थे, वहां चारों तरफ खोपड़ियां और हड्डियां टंगी थीं, जिनमें लाइटें लगी थीं। जब मैंने पूछा था कि ये खोपड़ियां यहां क्यों लगाई हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि एक दिन तुम्हारी भी खोपड़ी यहां लगाऊंगा, और उसमें लाइट जलाऊंगा।” बता दें, 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार ने आखिरी सांस ली थी।