23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KisiKaBhaiKisiKaJaan BTS Video हुआ वायरल, सलमान खान का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Action BTS Video: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले इसी फिल्म का जबरदस्त एक्शन शूटिंग सीक्वेंस का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखें

3 min read
Google source verification
kisikabhaikisikijaan_action_bts.jpg

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Action BTS Video

Salman Khan KKBKKJ: भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मुबारक मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का एक बीटीएस वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सलमान खान का जबरदस्त एक्शन शूटिंग सीक्वेंस। इस वीडियो में आप साफ देख सकते है कि किस तरह से सलमान फिल्म के विलेन के साथ फाइट का सीन फिल्मा रहें हैं। साथ ही (BTS Video) में हर वो सीन दिखाया गया है, जिससे आपको यह पता चलेगा कि किस तरह से एक्शन सीन फिल्माएं जाते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो विलेन हैं। सलमान खान बीटीएस वीडियो में जगपति बाबू और विजेंद्र सिंह के साथ धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आ रहें हैं।

'किसी का भाई किसी की जान' (kisi ka bhai kisi ki jaan) इस शुक्रवार (21 अप्रैल) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ईद के मौके पर रिलीज को तैयार इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल सलमान खान और फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जोर शोर से जुटी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान की फिल्म का यू अचानक से बीटीएस वीडियो होना इसको प्रमोट करना है। क्योंकि भाईजान की फैन फॉलोइन काफी तगड़ी है और इस वीडियो को रिलीज हुए कुछ ही मिनटभर हुए है, और ये तेजी से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म अजीत कुमार की वीरम का रीमेक है। जी हां कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि 'वीरम' का रीमेक है 'किसी का भाई किसी की जान'। तो वहीं फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी का कहना है कि 'मैं इसे रीमेक नहीं कहूंगा। न ही मैं इसे अडॉप्टेशन कहूंगा। मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से एक नया अनुभव है। हमने अपनी फिल्म बनाई है जैसा हमने सोचा था कि इसे बनाया जाना चाहिए। जिन्होंने वीरम देखी है उन्हें भी इसे देखकर नया अनुभव मिलेगा।'

आपको बता दें कि इसका अबतक दो बार रीमेक बनाया जा चुका है। पहली बार 2017 में तेलुगू में पवन कल्याण अभिनीत कटमरायुडु के रूप में इसे बनाया गया था। इसके बाद साल 2019 में कन्नड़ में ओडेया के नाम से फिल्म का निर्माण किया गया था। 'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) के अलावा, फरहाद सामजी (Farhad Samji) के निर्देशन में बनी इस फिल्म पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), वेंकटेश (Daggubati Venkatesh), जगपति बाबू (Jagapathi Babu), भूमिका चावला (Bhumika Chawla), जस्सी गिल (Jassie Gill), राघव जुयाल (Raghav Juyal), सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam), शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), भाग्यश्री (Bhagyashree), पलक तिवारी (Palak Tiwari), आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और विजेंद्र सिंह (Vijendra Singh) लीड रोल में हैं। साथ ही तेलुगू सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) भी फिल्म के एक गाने में कैमियो करते दिखेगे। बहरहाल, फिल्म (KKBKKJ BTS Video) का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: लगातार मिल रही धमकियों के बीच कोलकाता में परफॉर्म करेंगे सलमान खान