KKR Tweet On Director Mahesh Bhatt Film Sadak 2
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Death ) के देहांत के बाद से बॉलीवुड दो भागों में बंट चुका है। जहां एक ओर स्टार किड्स ( Star Kids ) और दूसरी ओर आउटस्टाइडर्स ( Outsiders in bollywoo ) की जंग छिड़ चुकी ही। महज 34 वर्ष की उम्र में सुशांत का यूं चले जाना लोगों को बेचैन कर रहा है। यही वजह है कि अब लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दिखा रहे हैं। नेपोटिज्म के ज्वलंत मुद्दे के बीच स्टार किड्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसका एक जीता जागता उदाहरण आलिया भट्ट ( Alia Bhatt Movie ) की फिल्म 'सड़क 2' ( Sadak 2 Trailer ) है। जिसके ट्रेलर पर महज कुछ हज़ार लाइक और 1 करोड़ डिस्लाइक ( 1 crore ) देखने को मिले।
दर्शकों द्वारा 'सड़क 2' ( Sadak 2 ) के ट्रेलर की धज्जियां उड़ाने पर पर अब केआरके ( KRK Tweet ) ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने 'सड़क 2' और भट्ट परिवार ( KRK tweet on bhat family ) का खूब मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई बड़े ही अलग अंदाज में दी। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- "सभी लोगों को भट्ट परिवार से आजाद होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों ने 'सड़क 2' के ट्रेलर को 1 करोड़ डिस्लाइक देकर उसे यूट्यूब की सबसे खराब वीडियो की लिस्ट में डाल दिया है। अब भट्ट कभी भी कोई फिल्म नहीं बनाएंगे क्योंकि कोई भी उसे #2R यानी कि दो रूपये में भी नहीं खरीदेगा। उन लोगों के लिए जोरदार तालियां।" केआरके के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस बात पर सहमति भी दिखा रहे हैं।
खबरों की मानें तो फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को नापसंद करने का एक कारण यह भी है कि इस फिल्म के सभी किरदार स्टार किड्स ( Star kids in Sadak 2 film ) हैं। जिसमें महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt daughters ) की दोनों बेटियां पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) हैं। अभिनेता आदित्य राय कपूर ( Aditya Ray Kapoor ) और संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) भी मुख्य भूमिका है। वहीं एक दूसरा कारण सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ( Mahesh Bhatt name in Sushant Singh Rajput Suicide Case ) में महेश भट्ट का नाम आने से सभी उनसे काफी नाराज हैं।
Published on:
16 Aug 2020 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
