
Rakhi sawant and deepak kalal
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। पहले दीपिका-रणवीर ने शादी की और अब प्रियंका भी अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। प्रियंका की शादी के बाद एक और शादी होने जा रही है। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी विवाह करने जा रही हैं। राखी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। राखी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है। राखी स्वंय घोषित इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल से शादी रचाने जा रही हैं।
यह लिखा है वेडिंग कार्ड में:
राखी ने अपनी शादी का जो कार्ड दीपक और राखी के वेडिंग कार्ड में लिखा गया है, ‘वेडिंग इनविटेशन,अपनी फैमिलीज के साथ दीपक कलाल और राखी सावंत की शादी। दो प्यार भरे दिल एक होने जा रहे हैं। जो हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। 31 दिसंबर को.. शाम 5.55 मिनट पर। लॉस एंजेलिस में..।’
View this post on InstagramWo @virat.kohli Muze Dhoka Di... Tag ur friends jo Muzse Shadaa Kari Aur baccha ki rakha kaji ....
A post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial) on
कौन है दीपक कलाल:
दीपक कलाल फेसबुक पर अपने अटपटे वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कई सारे वीडियोज पोस्ट किए हैं जिसे देखकर लोग उनका अक्सर मजाक उड़ाते आए हैं। इसी के चलते उन्हें कई बार ट्रोल का सामना भी करना पड़ा है।
View this post on InstagramA post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial) on
इंडियाज गॉट टैलेंट:
दीपक कलाल रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भी नजर आ चुके हैं। वह इस शो के आठवें सीजन में नजर आए थे। उस समय इस शो से दीपक वीडियो काफी वायरल हुआ था। दीपक कलाल को देखकर जजों की हंसी ही नहीं रुक रही थी।
Published on:
28 Nov 2018 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
