
Difference between Miss Universe and Miss World
नई दिल्ली: 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित किया गया था। जिसमें भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 चुनी गईं। मिस वर्ल्ड 2021 के खिताब का ऐलान हो गया है। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) के सिर मिस वर्ल्ड 2021 (Miss World 2021 Winner) का ताज सजा है। अक्सर लोग मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के अंतर के बारे में बता रहे हैं। जिसके बाद ये समझ आ जाएगा कि मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में क्या फर्क है।
मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स क्या है
मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में अंतर जानने से पहले ये जानते हैं कि मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स क्या है। मिस वर्ल्ड को हिंदी में विश्व सुंदरी कहते हैं ये एक प्रतियोगिता है जो हर साल महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें कई देशों की महिलाएं भाग लेती हैं। इसके बाद उनके चेहरे, बॉडी लैंग्वेज, सेंस ऑफ हुमर और प्रतिभाओं को जज किया जाता है। इसके बाद जूरी मेंबर्स मिलकर विश्व की एक सबसे सुदंर लड़की का चुनाव करते हैं।
मिस यूनिवर्स को ब्रह्माण्ड सुन्दरी कहते हैं। ये भी मिस वर्ल्ड की तरह होने वाली प्रतियोगिता है जो हर साल मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा आयोजित की जाती है। इसकी स्थापना एक कपड़े की कम्पनी पेसेफिक मिल्स द्वारा 1952 में कैलिफोर्निया में की गई थी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता साल 1952 में पहली बार आयोजित की गई थी। इसमें भी मिस वर्ल्ड की तरह ही ब्रह्माण्ड की सबसे सुंदर लड़की का चुनाव किया जाता है।
मिस वर्ल्ड एंड मिस यूनिवर्स में अंतर
मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों ही हर साल होने वाली अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता है। दोनों ने प्रतियोगिता के आर्गेनाइजर अलग अलग देशों के हैं। मिस वर्ल्ड 1951 में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था। वहीं, मिस यूनिवर्स 1952 में कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में आयोजित किया गया था।
मिस वर्ल्ड की प्रेसिडेंट जूलिया मोर्ले हैं और ये इनके पति एलिक मोर्ले द्वारा इसकी शुरूआत की गई थी। वहीं, मिस यूनिवर्स की प्रेसिडेंट पौला शोगार्ट हैं और इससे पहले इसके प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प रह चुके हैं।
भाग लेने के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाय
मिस यूनिवर्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, कॉम्पिटीशन के शामिल होने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट नेशनल लेवल के ब्यूटी पेजेंट का विनर होना जरूरी है।
अप्लाय करने के दो तरीके हैं। पहला, हर देश में मिस यूनिवर्स पेजेंट के नेशनल डायरेक्टर हैं, यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मिस यूनिवर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकर ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाय करने के बाद आपकी सारी जानकारी आपके देश के नेशनल डायरेक्टर के पास भेजी जाएगी। यहां से अगले चरण की प्रॉसेस के बारे में आपको जानकारी मिलती रहेंगी।
वहीं, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहले आपको मिस इंडिया का खिताब जीतना होगा। इसके बाद ही आप मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट कर सकती हैं। मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एक फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। ये फॉर्म हर साल के अंत में उपलब्ध कराए जाते हैं। मिस इंडिया की वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
भारत की मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स
मिस वर्ल्ड से ज्यादा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक देशों की महिलाएं भाग लेतीं हैं। मिस वर्ल्ड का ख़िताब सबसे ज्यादा वेनेज़ुला ने जीता है जबकि मिस यूनिवर्स के अधिकतर खिताब USA ने जीते हैं।
भारत की ये ब्यूटी क्वीन्स मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। रीता फारिया 1966, ऐश्वर्या रॉय 1994, डायना हेडन 1997, युक्ता मुखी 1999, प्रियंका चोपड़ा 2000, मानुषी छिल्लर 2017। वहीं, भारत की अब तक की मिस यूनिवर्स- सुष्मिता सेन 1994, लारा दत्त 2000, हरनाज संधु ने 21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनीवर्स 2021 का खिताब जीता है।
Updated on:
17 Mar 2022 02:13 pm
Published on:
13 Dec 2021 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
