बॉलीवुड

जानिए क्यों होता है हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड में ‘वुड’ शब्द का इस्तेमाल

ये तो सब जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में फिल्म इंडस्ट्री को हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे नामों से जाना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं इसके पीछे 'वुड' शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं।

2 min read
Bollywood

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े कारोबार में से एक फिल्म इंडस्ट्री है। जिसके द्रारा हर साल अलग-अलग भाषाओं में 5 लाख के करीब फिल्में बनाई जाती हैं। जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया के अलग-अलग देशों में हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे नामों से जाना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं इसके पीछे 'वुड' शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

दरअसल हॉलीवुड (Hollywood), बॉलीवुड (Bollywood), लॉलीवुड (Lollywood) के अंत में 'वुड' शब्द इस्तेमाल करने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। इस शब्द की शुरुआत एच.जे. व्हिटली (H.J. Whitley) ने की थी, जिन्हें 'हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री' का जनक भी कहते हैं। अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री का नाम 'हॉलीवुड' रखने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

शहर के नाम पर रखा गया हॉलीवुड

दरअसल, हॉलीवुड, अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में स्थित एक जिला है। इसी के नाम पर एच.जे. व्हिटली (H.J. Whitley) ने अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री का नाम 'हॉलीवुड' रखा था। सन 1910 में इसे लॉस एंजिल्स शहर में मिला दिया गया। समय के साथ लॉस एंजिल्स प्रमुख फिल्म उद्योग के रूप में उभरा और हॉलीवुड (Hollywood) का नाम दुनियाभर में फेमस हो गया।

हॉलीवुड की तर्ज पर हुआ बॉलीवुड

सन 1960 में हॉलीवुड की तर्ज पर भारत की हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में बॉम्बे (मुंबई) शहर के नाम पर बॉलीवुड (Bollywood) की शुरुआत हुई। बॉम्बे (मुंबई) सिनेमा का गढ़ होने की वजह से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम 'बॉलीवुड' रखा गया था। इसी तरह भारत की तमिल फिल्म इंडस्ट्री को 'कॉलीवुड', तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को 'टॉलीवुड' और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को 'सेंडलवुड' के नाम से जाना जाता है।

इसके अलावा पाकिस्तान में लाहौर शहर 'फिल्म इंडस्ट्री' है, इसी शहर के नाम पर 'पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री' का नाम 'लॉलीवुड' रखा गया है। जिसमें पंजाबी और उर्दू भाषा की फिल्में बनाई जाती हैं।

Updated on:
11 Dec 2021 05:29 pm
Published on:
11 Dec 2021 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर