15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोदीलाई’ शब्द को ऑक्सफोर्ड का बताकर बुरे फंसे राहुल गांधी, इस एक्ट्रेस ने कहा- उन्होंने देशवासियों को शर्मिंदा कर दिया…

Rahul Gandhi एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

May 17, 2019

‘मोदीलाई’ शब्द को ऑक्सफोर्ड का बताकर बुरे फंसे राहुल गांधी, इस एक्ट्रेस ने कहा- उन्होंने ऐसा कर देशवासियों को शर्मिंदा कर दिया...

‘मोदीलाई’ शब्द को ऑक्सफोर्ड का बताकर बुरे फंसे राहुल गांधी, इस एक्ट्रेस ने कहा- उन्होंने ऐसा कर देशवासियों को शर्मिंदा कर दिया...

इस वक्त देश में हर तरफ Lok Sabha Election 2019 का माहौल है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। हाल में उन्होंने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा था कि डिक्शनरी में एक नया शब्द ‘मोदीलाई’ जुड़ गया है जो कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है।

राहुल के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इसपर अभिनेत्री कोएना मित्रा का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

अभिनेत्री ने राहुल के इस ट्वीट पर लिखा 'राहुल गांधी ने ऐसा करके देशवासियों को शर्मिंदगी महसूस करवाई है, उनकी हेकड़ी और मदरसा में पढ़ाई के चलते आज देशवासियों को शर्मिंदा होना पड़ा रहा है।'

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर राहुल के दावे को झूठा करार दिया और लिखा 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज में 'मोदीलाई' शब्द की एंट्री दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है, हमारी किसी भी डिक्शनरीज में यह शब्द मौजूद नहीं है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग