3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Koffee With Karan 8 के ओपनिंग एपिसोड में दिखेंगे Alia Bhatt और Ranbir kapoor! इस दिन शुरू होगा शो

Koffee With Karan Season 8: ‘कॉफी विद करण’ एक ऐसा शो है जो शुरू होते ही टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर आ जाता है। अब इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग इसका कितना बेसब्री से इंतजार करते होंगे। शो का 7वां सीजन खूब कामयाब रहा और अब शो का 8वां सीजन आने वाला है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Apr 18, 2023

ranbir kapoor alia bhatt

ranbir kapoor alia bhatt

Koffee With Karan Season 8: कंट्रोवर्सियल टॉक शो ‘कॉफी विद करण’जल्द ही दस्तक देने वाला है। फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अब तक कई किस्से और कहानियां जन्म ले चुके हैं। कई सेलेब्स के राजों से पर्दा उठ चुका है तो कई ने चौकाने वाले खुलासे भी किए हैं। शो के अब तक 7 सीजन आ चुके हैं और अब शो का 8वां सीजन दस्तक देने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खबर है कि कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी दिखने वाली है। जी हां आप सही सोच रहे हैं।

ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गेस्ट बनकर शामिल होंगे। करण जौहर चाहते हैं कि बॉलीवुड का ये आइडियल कपल अपने शादीशुदा लाइफ के बारे में इस शो में खुलकर बात करे।

करण जौहर चैट शो पर इस कपल की जिंदगी के बारे में बात करेंगे कि शादी के बाद क्या-क्या बदलाव ये महसूस कर रहे हैं। इसके साथ-साथ करण जौहर शो पर इस कपल से पैरेंटिंग के ऊपर भी बात करेंगे। पिछले सीज़न में, आलिया और रणवीर सिंह पहले एपिसोड में दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में अर्चना गौतम के भाई को नहीं मिली एंट्री

वहीं खबर ये भी है कि केजो फिनाले एपिसोड की शुरुआत में शाहरुख खान को भी शामिल करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान सीजन 7 में नजर नहीं आ पाए थे, जिसके चलते करण उन्हें इस बार बुलाना चाहते हैं।

इसके अलावा करण के सभी चहेते सितारे करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी KWK काउच पर बैठे नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि 'कॉफी विद करण' का ये नया सीजन जून के अंत से ऑनलाइन स्ट्रीम होगा। शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

वहीं करण जौहर (Karan Johar) पूरे सात साल के बाद निर्देशक के रूप में अपनी वापसी करने जा रहे हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी हो गई है जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद अब ओटीटी पर कमाल दिखाएगी 'भोला'

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग