9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कॉफी विद करण’ सीजन 6 की पहली गेस्ट होंगी आलिया-दीपिका, खोलेंगी रणबीर कपूर के कई राज

करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा है, कॉफी का पहला कप गर्ल पावर के नाम...
2 min read
Google source verification
Koffee With Karan

Koffee With Karan

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर का फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 6 जल्‍द ही शुरू होने वाला है। इस शो में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अपनी पर्सनल बातें शेयर करते नजर आते हैं। सीजन 6 के पहले गेस्ट को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई थीं। वहीं अब इस बात से पर्दा उठ चुका है कि करण के टॉक शो में पहला गेस्ट बनकर कौन आने वाला है। बता दें कि करण के शो में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहली गेस्ट बनकर आ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

करण ने ट्विटर पर लिखी ये बात:
'कॉफी विद करण' के सीजन 6 के पहले एप‍िसोड में 'पद्मावत' स्‍टार दीप‍िका पादुकोण और आल‍िया भट्ट पहुंचेंगी। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा है, कॉफी का पहला कप गर्ल पावर के नाम....वेलकम दीप‍िका पादुकोण और आलिया भट्ट।' करण के शो का ये पहला शो बेहद ही खास होने वाला है। इसकी वहज है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर। बता दे शो में एक रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और दूसरी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण शो में एक दूसरे के सवालों का जवाब देती नजर आने वाली हैं। वहीं शो के पहले एप‍िसोड में रणबीर की दोनों गर्लफ्रेंड उनके कई राजों से पर्दा उठाती नजर आएंगी।

करण के शो में पहले भी हो चुका है ऐसा:
करण जौहर के शो में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब रणबीर की दो गर्लफ्रेंड की मुलाकात एक साथ होगी। इससे पहले जब रणबीर दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे तब दीपिका रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं सोनम कपूर के साथ करण के शो में शामिल हुई थीं। बता दें कि सोनम और रणबीर का अफेयर बॉलीवुड में काफी चर्चाओं में रहा था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग