13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बबली गर्ल कृति सेनन के बचपन की ये 5 क्यूट फोटो मन मोह लेंगी, देखें तस्वीरें

कृति आज जितनी खूबसूरत और फिट लगती हैं ठीक वैसे ही वो बचपन में क्यूट दिखती थीं.....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jul 27, 2019

kriti sanon childhood pics

बॉलीवुड में बबली गर्ल के रूप में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) 27 जुलाई को पूरे 29 साल की हो चुकी हैं। कृति आज जितनी खूबसूरत और फिट लगती हैं ठीक वैसे ही वो बचपन में क्यूट दिखती थीं। कृति (Kriti Sanon) को बॉलीवुड हस्तियों और उनके फैंस से ट्विटर पर बर्थडे की बहुत सारी बधाईयां मिल रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देखिए उनके बचपन की 5 क्यूट तस्वीरें...

kriti sanon childhood pics

बचपन में दोनों बहने करती थीं खूब मस्तीकृति और उनकी बहन नुपूर की एक फोटो में पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती भी कर रही हैं। नुपूर दीवार पर लगी मेज पर पढ़ाई कर रही हैं, वहीं कृति टेलिफोन पर बातचीत करती नजर आ रही हैं। दोनों की इस फोटो को देख कर उनके फैंस के चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।  

kriti sanon childhood pics

बहन को चलते देख खुश हुई थीं कृतिएक तस्वीर में अपनी नुपूर को बचपन में चलता देख काफी खुश दिख रही हैं कृति सेनन। कृति को बचपन से ही अपनी बहन नुपूर से बेहद प्यार है। उन्होंने ही बचपन में उन्हें चलना सिखाया और उनको खूब खिलाया है। कृति बचपन से ही नुपूर की रीढ़ की हड्डी यानी सपोर्ट सिस्टम रही हैं और यह आज तक जारी है। अब भी दोनों का प्यार पब्लिक प्लेस और कृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है।

kriti sanon childhood pics

पापा की पीठ पर सवारी करती थीं कृतिकृति की बचपन की तस्वीर में वह अपने पापा की पीठ पर बैठकर सवारी करती नजर आ रही हैं। वह अपने पापा-मम्मी का काफी करीब हैं। कृति की इन बचपन फोटो को देखकर उनके चाहने वालों को भी अपना प्यारा बचपन याद आ जाएगा।  

kriti sanon childhood pics

फैमिली से साथ मनाएंगी जन्मदिनकृति अपने परिवार के साथ 29वें जन्मदिन का जश्न मनाएंगी। इस दिन को खास बनाने के लिए कृति ने ढेर सारी तैयारियां की है। वह अपनी बहन नुपूर के हमेशा करीब रही हैं और वे एक-दूसरे के साथ प्यारा रिश्ता शेयर करती हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में पली बढ़ी कृति आज बॉलीवुड में लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं।