
बॅालीवुड इंडस्ट्री की हसीन एक्ट्रेस कृति सेनन ( kriti sanon ) ने हाल में एक फोटोशूट करवाया। इस दौरान वह ब्लैक रंग के कूल आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें अपलोड की। आइए देखते हैं एक्ट्रेस की फोटोज।

इस दौरान कृति ने चश्मा पहना हुआ है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने टॅाप के ऊपर ब्लेजर डाला है और नीचे जीन्स पहनी हुई है। कृति इस ड्रेस में काफी कूल लुक में नजर आईं।

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा,उसे याद आ गया कि वह कौन थीं, और फिर सबकुछ बदल गया।

बता दें कृति जल्द ही एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगी। इन दिनों दोनों स्टार्स मूवी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

कृति को लेकर यह खबरें भी हैं कि वह साउथ के मशहूर स्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। सुनने में तो यह भी आया था कि दोनों सगाई करने वाले हैं, हालांकि यह खबर एक अफवाह साबित हुई।

कृति अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।

कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म भेड़िया में नजर आई थीं। इसी के साथ वह जल्द ही प्रभास के साथ आदिपुरुष में नजर आएंगी।