2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS धोनी के साले से शादी करने जा रही ये फेमस एक्ट्रेस! ऐसे आया अफेयर सामने

MS Dhoni Brother In Law Marriage: फेमस एक्ट्रेस एस एस धोनी की पत्नी के भाई से शादी करने वाली है। दोनों काफी समय से एक रिश्ते में हैं।

2 min read
Google source verification
Kriti Sanon marriage next year 2025 with Kabir Bahia

Kriti Sanon marriage next year 2025 with Kabir Bahia

MS Dhoni Brother In Law Marriage: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबर हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी। कृति जिस शख्स की दुल्हन बनेंगी वह यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया हैं। हाल ही में कृति अपना जन्मदिन ग्रीक आइलैंड मायकोनोस में मनाकर लौटी है वहां उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। दोनों की वहां से तस्वीरें सामने आई थीं। इन खबरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थीं। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द कबीर बहिया की दुल्हन बनेंगी। इस खबर से जितनी खुशी कृति सेनन के फैंस को मिलेगी, इतनी खुशी क्रिकेटर एमएस धोनी के फैंस को भी मिलेगी। ऐसा इस वजह से हैं क्योंकि कृति जिस शख्स के साथ रिश्ते में हैं वह धोनी के साले साहब हैं।

कृति सेनन जल्द करेंगी शादी (MS Dhoni Brother In Law Marriage)

कृति सेनन जिस शख्स से शादी करने वाली हैं वह वर्ल्डवाइड एवियशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर है। जानकारी के मुताबिक वह एक अमीर एनआरआई हैं और लंदन में रहते हैं। लेकिन लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिरकार धोनी के साथ उनका रिश्ते कैसे हो सकता है तो आपको बता दें कि कबीर बहिया साक्षी धोनी के कजिन भाई हैं।

कबीर बहिया धोनी के खास दोस्त भी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई सारी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कृति सेनन और कबीर बहिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ है। वहीं, कृति कबीर से 9 साल छोटी हैं और कपल अगले साल 2025 तक शादी कर सकता है। हालांकि, अभी तक दोनों ने ना एक दूसरे के साथ रिश्ता कंफर्म किया है और ना ही शादी की आधिकारिक घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : Son Of Sardaar 2: संजय दत्त को निकाल भोजपुरी एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री! ये बड़ा कारण आया सामने

Story Loader