7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इरफान के निधन से एक दिन पहले इस बॉलीवुड अभिनेता ने उनके बारे में लिखा था इतना बहुत भला-बुरा, आ जाएगा गुस्सा

ट्विटर पर इतना भला—बुरा लिखा कि पढ़कर किसी का भी खून खौल जाए

2 min read
Google source verification
irrfan khan

irrfan khan

बॉलीवुड को दो दिन में दो बड़ी क्षति हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारा इस दुनिया को अलविदा कह गए। गुरुवार को एक्टर ऋषि कपूर की मौत ने सबको चौंका दिया। इससे एक दिन पहले संजिदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हो गया था। बता दें कि इरफान मंगलवार को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। जहां पूरी इंडस्ट्री उनके ठीक होने की कामना कर रही थी, वहीं एक बॉलीवुड अभिनेता ऐसा भी था, जिसने उनके बारे में सोशल मीडिया पर बहुत भला—बुरा लिखा।

अभिनेता कमाल.आर. खान यानी केआरके ने बैक टू बैक कई ट्वीट करके इरफान के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि पता नहीं किसका श्राप लगा है, मां मर गई देख भी नहीं पाया। उन्होंने लिखा था कि अल्लाह करे कि किसी पर बुरा वक्त ना आए, लेकिन सच्चाई ये है कि इरफान खान अहसान फरामोश हैं। यहां तक की उन्होंने इरफान को घटिया इंसान तक बता दिया।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, इरफान ने बहुत लोगों पर जुल्म किया है। सिर्फ यही एक्टर है जिसने कई फिल्में 80 से 90 प्रतिशत शूट करके पूरी नहीं की। निर्माता बेचारे रोते रह गए। इरफान उनको गाली देता था।

केआरके ने आगे लिखा कि बड़े आदमी की कहावत है कि अल्लाह के घर में देर है अंधेर नहीं। इंसाफ दुनिया में ही हो जाता है। जिन निर्माताओं को इसने बर्बाद किया उन्होंने श्राप तो जरूर दिया होगा। पता नहीं। किसका श्राप लग गया। मां मर गई। देख नहीं पाया। खुद दिल और कैंसर का मरीज है। इस बेचारे को अल्लाह माफ कर दे।