एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'कृष 4' का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। जब राकेश रोशन से पूछा गया कि उन्होंने कृष जैसी हिट फिल्म सीरीज को छोड़ने का फैसला क्यों लिया? तो उन्होंने कहा- "एक दिन ऐसा होना ही था, जब मुझे जिम्मेदारी किसी और को सौंपनी पड़ेगी। मैं अपनी इच्छा से ये फैसला कर रहा हूं, ताकि फिल्म की पूरी प्रक्रिया पर नजर रख सकूं। इससे ये भी सुनिश्चित कर पाऊंगा कि नया डायरेक्टर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।"