
कुशी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है
Kushi Box Office Collection Day 3: विजय देवरकोंडा (vijay devarakonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabu) की फिल्म 'कुशी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अपने पहले दिन ही फिल्म ने, 1 सितंबर को 16 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। Sacnilk ने 3 सितंबर के दिनभर के ट्रेंड के हिसाब से कमाई का आंकड़ा जारी किया है। साइट के अनुसार रविवार को फिल्म 10 करोड़ की कमाई कर सकती है।
Kushi Box Office Collection: 'कुशी' का कलेक्शन 3 सितंबर यानी तीसरे दिन के बाद 'कुशी' का कुल कलेक्शन 35.15 करोड़ रुपए हो जाएगा। हालांकि ये अनुमानित आंकड़ें हैं ऑफिशियल नंबर्स आने पर इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
फैंस को पसंद आई विजय-समांथा की जोड़ी (vijay devarakonda Film Kushi)
दर्शकों को दोनों की लव स्टोरी के साथ-साथ फिल्म के सभी गाने भी पसंद आ रहे हैं। शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है। विजय और समांथा की यह फिल्म तमिल में बनी है, जिसे डब करके थिएटर्स में रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। किसी को यह फिल्म पसंद आ रही है तो कई लोगों को फिल्म की कहानी बोरिंग लग रही है।
Published on:
03 Sept 2023 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
