12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 1:‘लापता लेडीज’ का पहले दिन ही हाल हुआ बेहाल, कलेक्शन जानकर आमिर खान भी हैरान

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 1: फिल्म लापता लेडिज 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला है लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 02, 2024

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 1 aamir khan kiran rao movie

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 1 aamir khan kiran rao movie

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लापता लेडिज 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के प्रमोशन में किरण राव (Kiran Rao) से लेकर आमिर खान तक ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 5-6 करोड़ की बजट में बनी ये फिल्म पर्द पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। आमिर खान ने नई स्टार कास्ट के साथ ये फिल्म बनाई। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिल को छू लिया। फिल्म पर्दे पर अपना जादू नहीं दिखा पाई। चलिए जानते हैं आमिर खान की निर्मित मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Laapataa Ladies Box Office Collection Day 1) पर कलेक्शन कितना रहा।

'लापता लेडीज' देशभर में 2000 के करीब स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। शुक्रवार को रिलीज चारों फिल्मों में से सबसे अधिक चर्चा इसी फिल्‍म की है, लेकिन अफसोस कि अच्छे रिव्यू के बावजूद यह फिल्म पहले दिन बेहद धीमी रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

लापता लेडीज की कहानी दो महिलाओं के अदला-बदली की कहानी है। शादी करके अपने गांव ले जा रहा शख्स दीपक गलती से अपनी बीवी फूल कुमारी की जगह किसी और महिला पुष्‍पा को घर ले आता है। फूल कुमारी कहीं और चली जाती है और उसे न अपने पति का नाम पता होता है और ना गांव का। वहीं, दूसरी ओर पुष्पा अपने संदिग्ध हरकतों से पुलिस की नजरों में आ जाती है।