16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Laapataa Ladies की ‘फूल’ के आगे आलिया भट्ट की 63 लाख की साड़ी का रंग पड़ा फिका, देखें फोटोज

मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट के अलावा 'लापता लेडीज' की 'फूल' ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 08, 2024

laapata ladies

मेट गाला फैशन इवेंट 2024 में इस अंदाज में नजर आईं नितांशी गोयल

न्यूयॉर्क में मेट गाला फैशन इवेंट 2024 (Met Gala 2024) का आयोजन किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाओं ने अपने-अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बना लिया। इस बार मेट गाला में आलिया भट्ट (Alia bhatt in met gala) से लेकर ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने अपना जलवा बिखेरा है। इन सब के बीच एक्ट्रेस नितांशी गोयल का सिंपल लुक लोगों को बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस हाल ही में किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म ‘लापता लेडिज’ में ‘फूल’ के किरदार में नजर आई थीं।

इस आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस

सोमवार को गाला फैशन इवेंट 2024 में  नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) लाल साड़ी में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने  कंधे पर मैरून रंग का शॉल लपेटे हुए और माथे पर मैचिंग बिंदी लगाई हुई थीं। एक हाथ से अपनी साड़ी और दूसरे हाथ से शॉल पकड़ते हुए पोज कर रही थीं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

नितांशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेट गाला 2024 (फूल इमोजी)।"लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बगिया में खिलता हमारा फूल।" हालांकि ये फोटो फेक है और AI के जरिए से जेनरेट की गई है।