
'लापता लेडीज' फिल्म की हीरोइनों ने फैंस के साथ लगाए ठुमके
फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन किरण राव (Kiran Rao) ने किया है और इसमें स्पर्श श्रीवास्तव (Sparsh Shrivastava), रवि किशन (Ravi Kishan), नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग जयपुर के क्रिस्टल पाम मॉल में हुई, जहां फिल्म की हीरोइनों ने फैंस के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए जबरदस्त ठुमके भी लगाएं। एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने लापता लेडीज के सॉन्ग 'डाउटवा' पर डांस किया। उन्हें डांस करता देख फैंस भी सिनेमा हॉल में भी अपनी-अपनी जगह पर ठुमके लगाने लगे।
कैसी है फिल्म की कहानी?
'लापता लेडीज' ग्रामीण इलाके की देसी कहानी है, जो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक स्पेशल मैसेज देती है। इसमें दो दूल्हों की दुल्हनें ट्रेन में बदल जाती हैं। इसके बाद दूल्हा अपनी पत्नी को खूब ढूंढने की कोशिश करता है, जो एक कॉमेडी-ड्रामा की तरह दिखाया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें
Patrika Exclusive: 'लापता लेडीज' की टीम से खास बातचीत, किरदार में ढलने के लिए फूड डिलीवरी बॉय के साथ रहे, पढ़िए स्टार्स की कहानी उनकी जुबानी
Published on:
11 Feb 2024 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
