5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई में फंसीं लारा दत्ता का बड़ा बयान, यूएई को दिखा दिया आईना, बोलीं- सुरक्षा के मामले में भारत जैसा कोई नहीं…

Lara Dutta Video: दुबई में फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भारत की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षा के मामले में भारत से आगे कोई देश नहीं है।

2 min read
Google source verification
दुबई में फंसीं लारा दत्ता का बड़ा बयान, यूएई को दिखा दिया आईना, बोलीं- सुरक्षा के मामले में भारत के आगे कोई नहीं...

दुबई में फंसीं लारा दत्ता (सोर्स: IMDb)

Lara Dutta Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों मिडिल ईस्ट वार के कारण दुबई में अपनी बेटी सायरा के साथ फंसी हुई हैं। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के वजह से एयरस्पेस बंद हो गया है, जिससे फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और वो भारत वापस नहीं आ पा रही हैं।

मिसाइलों और फाइटर जेट्स की आवाजें सुनाई दीं

इसी बीच, लारा ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी परिस्थितियों का खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को वे दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक आसमान में मिसाइलों और फाइटर जेट्स की आवाजें सुनाई दीं। बाहर जाकर उन्होंने कई धमाकों को भी अनुभव किया। साथ ही, सभी लोग परेशान थे, लेकिन किसी को भी असुरक्षा का एहसास नहीं हुआ।

इतना ही नहीं, उनकी बेटी और परिवार इस तनाव के माहौल में घबराए हुए हैं। पति महेश भूपति इस समय काम के सिलसिले में उनके साथ नहीं हैं। बता दें, अपनी बातों में लारा ने यूएई सरकार की तारीफ की और कहा कि यहां उन्हें भारत जैसा अपनापन और सुरक्षित महसूस हुआ है और यूएई सरकार यहां फंसे लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

शांति और समझदारी की भी अपील की

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने आगे कहा, "यहां की सरकार ने हर तरह का सहयोग दिया है और हमें महत्वपूर्ण महसूस कराया है। राष्ट्रीयता के बाद भी हमारे लिए खास ध्यान रखा गया।" उन्होंने भारत की सुरक्षा व्यवस्था से तुलना करते हुए कहा कि दुबई भी उतनी ही सुरक्षित जगह है।

फ्लाइट्स बंद होने के कारण वो जल्दी मुंबई लौट पाने में असमर्थ हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी और परिवार के लिए जल्द वापसी की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने कहा, "बच्चों की घबराहट देखकर मैं जल्दी निकलना चाहती हूं।" दरअसल, मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण हजारों भारतीय यात्री दुबई और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं। लारा दत्ता की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने शांति और समझदारी की भी अपील की है।