23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel war के बीच ईरानी एक्ट्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात

PM Narendra Modi on Iran Israel: ईरानी एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी सरकार की नीतियों पर खुलकर सवाल उठाए और युवा वर्ग की आवाज को सुने जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज में बदलाव लाने के लिए पारदर्शिता और बेहतर शासन की मांग की।

2 min read
Google source verification
ईरानी एक्ट्रेस ने अपनी सरकार पर उठाए सवाल और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात

एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी (सोर्स: IMDb)

PM Narendra Modi on Iran Israel: ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की खुले दिल से तारीफ की है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि अलग-अलग देशों के साथ मजबूत और अच्छे रिश्ते बनाए हैं भारत के पीएम ने। इतना ही नहीं, एलनाज नौरोजी का मानना है कि किसी भी देश के नेता का सबसे बड़ा काम अपने देश और लोगों की सुरक्षा और भलाई करना होता है।

भारत जैसा बड़ा और जनसंख्या वाला देश चलाना आसान नहीं

एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने बताया कि भारत जैसा बड़ा और जनसंख्या वाला देश चलाना आसान नहीं है। फिर भी भारत ने इस्लामिक देशों से लेकर इजरायल तक सभी के साथ तालमेल बनाए रखा है। ये इसलिए हो पाया क्योंकि भारत के नेता हमेशा देशवासियों के हित को पहले रखते हैं।

इतना ही नहीं, एलनाज ने आगे कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय फैसलों से वो ईरानी होने के नाते सहमत नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि हर नेता के लिए अपने देश को सबसे ऊपर रखना जरूरी होता है। उन्होंने ईरान की मौजूदा सरकार की तुलना करते हुए कहा कि वहां ऐसा नेतृत्व नहीं दिखता जो अपने लोगों की परवाह करे।

बता दें, इससे पहले भी एलनाज लंबे समय से ईरान की सरकार की आलोचना करती रही हैं। वो हमेशा सोशल मीडिया पर ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रहती हैं। हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव पर उन्होंने कहा था कि इस संघर्ष में अगर कोई आम नागरिक मौत के घाट उतरता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी ईरानी सरकार की होती है।

सुरक्षा को लेकर एलनाज का बयान

दरअसल, अपनी सुरक्षा को लेकर एलनाज ने कहा कि अब वो ईरान वापस नहीं जा सकतीं। बचपन में जर्मनी गईं एलनाज ने बाद में भारत में फिल्मों और वेब सीरीज में करियर बनाया है। बता दें, एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी 'सैक्रेड गेम्स', 'तेहरान' और 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' जैसी फेमस वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।