18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सिंगर की गायिकी सुन Lata Mangeshkar ने दिया आर्शीवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Sur Kokila Lata Mangeshkar) इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर एक कलाकार की उसकी सिंगिंग के लिए खूब प्यार दिया।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jul 07, 2020

Lata Mangeshkar praises West Bengal girl singing

Lata Mangeshkar praises West Bengal girl singing

नई दिल्ली | सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Sur Kokila Lata Mangeshkar) इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनसे गायिकी सीखने और उनका लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। खासकर सिंगर्स उन्हें अपना गुरु (Legend Guru Lata Mangeshkar) मानते हैं। उनसे आर्शीवाद लेने के लिए नए कलाकार तरसते हैं। अब हाल ही में लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर एक कलाकार की उसकी सिंगिंग के लिए खूब प्यार दिया। उन्हें उसकी गायिकी इतनी पसंद आई कि ना सिर्फ उन्होंने उसकी तारीफ की बल्कि आर्शीवाद भी (Lata Mangeshkar praises West Bengal girl singing) दिया।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था (Girl Singing video viral) जिसमें एक यंग सिंगर सुरीला गाती हुई नजर आ रही है। यूजर्स उसकी आवाज की खूब तारीफें कर रहे थे। इसी बीच लता मंगेशकर की इस वीडियो पर नजर पड़ी और उन्होंने इसे शेयर कर उसकी खूब (Lata Mangeshkar shared girl singing video) तारीफ की। उन्होंने लिखा- नमस्कार मुझे ये वीडियो किसी ने भेजा, इस लड़की ने महान आस्ट्रियन संगीतकार 40वीं Symphony G Minor को भारतीय सरगम में बहुत सुंदर तरह से गाया हैं. मैं इसको आर्शीवाद देती हूं (Lata Mangeshkar blessed west Bengal singer) कि ये एक अच्छी गायिका बनें।

लता दीदी की तारीफ पाकर पश्चिम बंगाल की रहने वाली सम्पादिब्ता मुखर्जी (Samadipta Mukherjee) गदगद हो गई हैं। उन्होंने लता मंगेशकर से आर्शीवाद मिलने (Samdipta thanks to Lata Mangeshkar) पर खुशी जताई। उन्होंने सुर कोकिला को शुक्रिया कहते हुए लिखा- मैंने सचमुच आपको बचपन से पूजा है, आदरणीय, लता मंगेशकर जी। आज, मुझे स्वयं भगवान से आशीर्वाद मिल गया है! मुझे इससे ज्यादा क्या जरूरत है। मुझपर अपना आशीर्वाद यूं ही बनाए रखिए, ताकि मैं अपनी संगीत यात्रा में बहुत आगे पहुंच सकूं! प्रणाम! लता मंगेशकर से आर्शीवाद पाकर Samadipta Mukherjee बेहद खुश हैं।

कई यूजर्स भी उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सम्पादिब्ता की आवाज छाई हुई है। बता दें कि लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उन्होंने दुख जताते हुए उनके काम की तारीफ की थी।