
इस वजह से लता मंगेशकर की आवाज है इतनी सुरीली, दूसरे सिंगर्स को देती हैं ये सलाह
इंडिया की स्वर-कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं, उनकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। उनके फैंस उनकी सलामती के लिए प्राथना कर रहे हैं। उनकी आवाज को लेकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि लता मंगेशकर खाने की बहुत शौकीम हैं। और वो दूसरे सिंगर को मनपंसद खाना खाने की सलाह भी देती रहती हैं।
लता मंगेशकर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, "मैं भी दूसरे गायकों की तरह हर दिन रियाज करती हूं, लेकिन जब बात मनपसंद खाने की आती है, तो मैं खुद पर कंट्रोल नहीं कर पती हूं।"
लता मंगेशकर का कहना है कि लोग ये मानते हैं कि गायक को खाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्हें खाने को लेकर बहुत-सी चीजों का ध्यान रखना होता है। लोग संगीतकारों को मिर्च न खानें, अचार का सेवन न करनें, और दही न खाने की सलाह देते हैं। मगर लता मंगेशकर ने कहा, "मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देती।" उन्होंने आगे बताया कि मेरे पिता हमेशा कहते थे, "अगर आपको गायक बनना है, तो अपने आसपास प्रतिबंध में लगाओ, एक गायक को खुलकर गाना चाहिए, यदि आप नियमित रूप से रियाज करेंगे, तो आवाज हमेशा अच्छी रहेगी।"
यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर की हालत हुई नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
आपको बता दें, कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद से बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर की हालत बिगड़ती जा रही है। हालांकि पिछले सप्ताह उन्होंने कोरोना वायरस को मात दी थी लेकिन शनिवार को अचानक उनकी हालत फिर से नाजुक बन गई है। लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है।
यह भी पढ़ें:अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर बहन श्वेता बच्चन ने शेयर की बचपन की तस्वीर
Updated on:
6 Feb 2022, 10:17 AM IST
Published on:
5 Feb 2022, 6:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.