2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर बहन श्वेता बच्चन ने शेयर की बचपन की तस्वीर

आज अभिषेक बच्चन अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म की घोषणा कर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं मांगा जा सकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Feb 2022, 4:41 PM IST

अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर बहन श्वेता बच्चन ने शेयर की बचपन की तस्वीर

अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर बहन श्वेता बच्चन ने शेयर की बचपन की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म के बारे में अभिषेक बच्चन ने जानकारी दी है। आज से उनकी मूवी 'घूमर' की शूटिंग शुरू हो रही है। तो वहीं उनकी बहन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी बहन श्वेता बच्चन ने यादों की गलियारों से एक तस्वीर चुनकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये यादगार तस्वीर शेयर की है।

श्वेता बच्चन द्वारा शेयर किये गए तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपनी माँ जया बच्चन के साथ साथ दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर अभिषेक बच्चन के बचपन की है। तस्वीर में अभिषेक को अपनी मां के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।


इस थ्रोबैक तस्वीर के साथ, श्वेता ने एक प्यारा-सा संदेश भी लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और हमेशा खुश रहने के लिए कहा है। और जीवन में आगे बड़ते रहने का आशीर्वाद भी दिया है। श्वेता की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिषेक ने एक हग वाली और एक लाल दिल वाली इमोजी कमेंट की है।

यह भी पढ़ें:हैप्पी वेलेंटाइन वीक : जब रणवीर सिंह पूरा दिन अनुष्का शर्मा को करते रहे किस


आपको बता दें, सन 2000 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन यानी कि जूनियर बच्चन ने भी अपने माता-पिता की तरह ही एक्टिंग में हाथ आजमाया। अमिताभ-जया के बेटे से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन अभी तक अभिषेक कामयाबी का शिखर छू नहीं पाए हैं। अभिषेक ने अपने 21 साल के फिल्मी कैरियर में काफी अच्छी फिल्मों में काम किया लेकिन कामयाब एक्टर का दर्जा हासिल नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर की हालत हुई नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट