
लियो ने रिलीज के 11वें दिन संडे को किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार
Box Office Collection: 'लियो' (Leo) की बॉक्स ऑफिस कमाई संडे को भी शानदार रही है, लियो 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी उसके बाद से ही लियो ने दुनियाभर में अपना नाम कर दिया। ओपनिंग से लेकर 11वें दिन तक लियो का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है लियो ने अपने 11वें दिन फिर इतिहास रच दिया है और संडे को 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी कर दिए हैं इससे पता चला है कि विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की लियो ने रिलीज के 11वें दिन संडे को घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों में किंग साबित हुई है।
लियो ने संडे को किया जबरदस्त कलेक्शन (Leo Box Office Collection Day 11)
Sacnilk ने संडे के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के अनुसार अपने आंकड़े जारी बता दिए हैं फिल्म ने एक बार फिर रिकॉर्ड ब्रेक कलेक्शन किया है 11वें दिन संडे यानी 29 अक्टूबर को लियो ने शानदार 16 करोड़ का कलेक्शन किया है पर शाम होते-होते ये आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं पर अगर ये सही नंबर्स रहे तो फिल्म का कुल कलेक्शन 302.90 करोड़ हो जाएगा
लियो ने डायरेक्टर लोकेश कनगराज को हिंदी सिनेमा से जो उम्मीदें थी फिल्म ने सभी को पूरा किया है अब माना जा रहा है कि लियो 21 नवंबर को ओटीटी (OTT) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी, पर अभी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक मचाई हुई है।
Published on:
29 Oct 2023 02:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
