7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Liger Promotion: विजय देवरकोंडा को देख बेकाबू हुई भीड़, कोई हुई बेहोश तो कोई लगी रोने, बीच में रोकना पड़ा इवेंट

टॉलीवुड सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म Liger को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसकी चारों तरफ चर्चा है। इस फिल्म में विजय अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों फिल्म के प्रोमोशन में जोरो शोरों से लगे हुए हैं। रविवार को दोनों नवी मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में पहुंचे थे, जहां एक्टर को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Aug 01, 2022

vijay deverakonda female fans faint after watching him

vijay deverakonda female fans faint after watching him

पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर फैंस के बीच दीवानापन खूब देखने को मिल रहा है। दोनों स्टार ज़ोरों-शोरों से अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों एक मॉल में फिल्म के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे, जहां एक्टर को देखकर बेकाबू हो गई। एक्टर की दीवानगी इस कदर लोगों में देखने को मिली कि एक्टर को देखते ही जहंा एक फीमेल फैन बेहोश हो गई तो वहीं दूसरी फैन उन्हें देखकर रोने लगी उनका नाम चिल्लाने लगी।

जैसे ही विजय स्टेज पर आए तो चारो तरफ आवाजें आने लग गई थीं। लोग उन्हें देखकर पागलों की तरह चिल्लाने लगे। ये देखकर आयोजक दंग रह गए। कुछ फीमेल फैंस बेहोश हो गई थीं और कुछ रोने लगीं। लोग विजय वी लव यू चिल्लाने लगे, लेकिन इस दौरान परिस्थिति कुछ इस कदर बिगड़ गई कि फैंस के बैरिकेड्स को धक्का देकर विजय के पास आने लगे। भीड़ को बेकाबू होता देख इवेंट को बीच में ही रोक दिया गया। सिक्योरिटी के डर से विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को इवेंट से बीच में ही जाना पड़ा।

‘लाइगर’ पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी है, जिसमें महान बॉक्सर माइक टाइसन का भी खास रोल है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। लाइगर में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे, रोनित रॉय, राम्या कृष्णन अहम रोल में हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।