24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनू सूद-अक्षय कुमार की तरह किए लाखों दान, गायों की सुरक्षा और भुखमरी के लिए आगे आई जोर्को लिमिटेड

Bollywood News: समाज यदि आपसे कुछ लेता है तो बहुत कुछ देता भी है। शायद यही वजह है कि सलमान-सोनू सूद सहित अक्षय कुमार अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान कर देते हैं। समाज की सुरक्षा और विकास में सभी की भागीदारी होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 21 Mar 2025, 8:05 PM IST

Bollywood News

Bollywood News

Bollywood News Uopdates: लोक कल्याण के लिए फिल्म जगत से जुड़ी मशहूर हस्तियों को कई मौकों पर दान करते देखा गया है। चाहें बात सलमान खान ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ को हो या फिर सोनू सूद की। जिन्होंने कोरोना काल में लाखों लोगों की हर संभव मदद की। इसमें बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार भी पीछे नहीं रहते। ठीक ऐसा ही कुछ काम एक ब्रांड ने किया है।

भूख-कुपोषण और गायों के कल्याण के लिए किया लाखों दान

समाज की सुरक्षा और विकास में सभी की भागीदारी होती है। समाज यदि आपसे कुछ लेता है तो बहुत कुछ देता भी है। शायद यही वजह है कि सलमान-सोनू सूद सहित अक्षय कुमार अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान कर देते हैं। अक्षय कुमार तो अकेले ऐसे एक्टर हैं जो हर साल करोड़ों के टैक्स पे करने के बाद कमाई का हिस्सा भी किसी संस्था (ट्रस्ट) को डोनेट कर देते हैं। इसी क्रम में जोर्को लिमिटेड ने बेहतर कल के लिए 35 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि सच्ची सफलता केवल व्यापार में वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को कुछ वापस देने में भी है।

किसके के लिए कितना किया दान?

गायों की सुरक्षा कई राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश, गुजरात सहित कई प्रमुख राज्य शामिल है। इसी सोच के साथ जोर्को लिमिटेड ने ₹15 लाख गायों के कल्याण के लिए समर्पित किया। इसके अलावा 20 लाख भूख, कुपोषण और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दान किए हैं।

यह योगदान वंचित समुदायों को ऊपर उठाने और उनके जीवन को अधिक स्वस्थ और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रयास का प्रभाव पहले ही ज़मीन पर दिखने लगा है। जहां कुपोषित बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल रहा है, वहीं बीमार गायों को आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। यह परोपकार का कार्य उन अनगिनत ज़िंदगियों को बदल रहा है, जिनका वर्णन केवल शब्दों में करना संभव नहीं।

यह भी पढ़ें: तलाक के 24 घंटे में ही फूटा धनश्री और युजवेंद्र चहल का भांडा! शादीशुदा जिंदगी का सच आया सामने

अक्षय कुमार और सोनू सूद करते हैं दान...

अक्षय कुमार और सोनू सूद दोनों ही अपनी चैरिटी और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार ने कई बार करोड़ों रुपये दान किए हैं। COVID-19 महामारी के दौरान, उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। इसके अलावा, उन्होंने पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों, बाढ़ पीड़ितों और पुलिस कल्याण कोष में भी योगदान दिया था। अक्षय अक्सर सैनिकों और वंचित समुदायों की सहायता के लिए हमेशा आगे आते हैं।

वहीं सोनू सूद ने विशेष रूप से COVID-19 के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी Sood Charity Foundation शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद करती है।

उन्होंने कई अस्पतालों और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता दी है। महामारी के दौरान उनके कार्यों को देखते हुए, उनके प्रशंसकों ने उन्हें "मसीहा" तक कहा था​।