23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में फिटनेस की चिंता होगी दूर, घर बैठे सेलेब्रिटी ट्रेनर्स से ले सकते हैं मदद

Fitness Video : कैटरीना और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस को ट्रेन करने वाले ट्रेनर्स ने बनाए वर्कआउट वीडियोज इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर कर सकते हैं फॉलो
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 26 Mar 2020, 10:39 AM IST

fitness.jpg

Fitness Videos by celebrity trainers

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे पर काबू पाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। जिसके चलते न तो मार्केट खुली है और न ही जिम। ऐसे में कई लोगों को फिटनेस की चिंता सताने लगी है। अगर आप भी बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं या खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सेलेब्रिटीज को पर्सनल फिटनेस ट्रेनिंग देने वाले अनुभवी ट्रेनर्स ने वर्कआउट का प्लान तैयार किया है। जिसमें एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक सबकी जानकारी दी गई है। इसलिए उनके वीडियोज देखकर आप घर पर बेहतर फिजीक बना सकते हैं और अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

यास्मीन कराचीवाला
कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी स्टार्स को ट्रेनिंग देने वाली मशहूर फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ होम वर्कआउट वीडियोज आपके काम आ सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर फिटनेस से जुड़ी कई चीजों की जानकारी दी है।

नम्रता उर्फ पिलाटे गर्ल
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान को ट्रेन कर चुकी नम्रता भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतर फिटनेस ट्रेनर मानी जाती हैं। उन्होंने लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, चलिए साथ मिलकर वर्कआउट करते हैं या फिर आपके लिए खास रुटीन डिजाइन किया जा सकता है। इस समय का सदुपयोग कीजिए. सुरक्षित रहिए और फिट रहिए। नम्रता के होम वर्कआउट का अपनाकर आप सेलेब्स जैसी फिटनेस हासिल कर सकते हैं।

सोहफिट
सोहफिट नाम से फिटनेस वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। इसे आलिया भट्ट भी फॉलो करती हैं। इस स्टेशन में सेल्फ आइसोलेशन में मौजूद लोगों के ऑनलाइन सेशन्स कराए जाते हैं, जो 40 दिनों का एक चैलेंज देते हैं। जिसमें फिटनेस, डाइट और कम्युनिटी पर फोकस किया जाता है।

बॉम्बे जैम
डांस के जरिए लोगों को वर्कआउट कराने के लिए ये एक डांस फिटनेस चैनल बनाया गया है। जिसमें टोटल बॉडी वर्कआउट के प्रभावशाली और आसान तरीके बताए गए हैं। इसमें आप बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए खुद को फिट बना सकते हैं। आप इसके वीडियोज इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।