
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने lockdown के कारण प्रकृति और पर्यावरण में आए बदलाव पर खुशी जाहिर की है, वर्तमान में वाहनों के पहिए थमे हुए हैं और लोग अपने घरों में बंद है। इस कारण प्रकृति फिर से अपने निखार की ओर बढ़ती नजर आ रही है ।
धर्मेंद्र का मानना है कि हमें जीवन को साधारण तरीके से जीने का महत्व सीखना चाहिए, लॉक डाउन को हमें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए, उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई प्रदूषण नहीं है, ताजी हवा मिल रही है, आकाश इतना साफ है सब कुछ सुंदर दिखाई दे रहा है, यह हमें उस वक्त की याद दिलाता है जो हमने जिया है।
उन्होंने कहा मैं शहर में तब आया था जब काम फिल्मों की ओर इशारा करते हुए था और अब जब नहीं है तो मैं यहां अपने फार्म हाउस में खुश हूं। मेरा जन्म खुशियां देने, मनोरंजन करने और सभी को प्रेरित करने के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने और जीवित रहने के लिए प्रकृति के साथ समन्वय से रहना बहुत जरूरी है।
Published on:
04 May 2020 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
