11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लवरात्रि’ का धमाकेदार गीत ‘छोगडा’ हुआ रिलीज, झूम उठेंगे आप सभी

इस फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 5 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

2 min read
Google source verification

image

Rahul Yadav

Aug 14, 2018

Aayush And vareena

Aayush And vareena

सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'लवरात्रि' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। इसे फैंस ने काफी अच्छा रिस्पांस भी दिया। ऐसे में अब इस फिल्म का पहला गाना 'छोगड़ा...' यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसमें आयुष और वरीना हुसैन की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही यह सॉन्ग रिलीज होने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान इस मूवी से दो नए चेहरे आयुष शर्मा (जो कि उनके जीजा हैं) और वरीना को लॉन्च कर रहे हैं।







'छोगडा...' सॉन्ग एक गुजराती गाना है

'लवरात्रि' का ये पहला सॉन्ग 'छोगडा...' गुजराती गाना है। अगर गाने के इस वीडियो की बात करें तो गाने में वरीना हुसैन और आयुष शर्मा जमकर गरबा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों ही कलाकारों की जबरदस्त लव केमिस्ट्री नजर आ रही है। साथ ही जब आप इस गाने को सुनेंगे तो झूम ही उठेंगे। वहीं इस गाने को दर्शन रविल ने गाया है और म्यूजिक डीजे चैत्स ने दिया है। बता दें कि इस गाने के रिलीज होने के बारे में सलमान ने एक दिन पहले ही एक पोस्टर ट्विटर पर जारी करके बताया था।

सुई धागा' के ट्रेलर लॉन्चिंग में अनुष्का और वरुण दिखे बेहद कूल अंदाज में, वरुण ने किया ये काम

फिल्म गुजराती पृष्ठभूमि पर है आधारित

लवरात्रि फिल्म गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है यह रोमांटिक, ड्रामा, एक्शन फिल्म है। मूवी में नवरात्रि के रंगीन त्यौहार की झलक नजर आने वाली है। वहीं 'लवरात्रि' को नीरेन भट्ट ने लिखा है। साथ ही इस मूवी को अमिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि अमिराज मीनावाला लवरात्रि फिल्म से अपने डायरेक्टिंग कॅरियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 5 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अक्षय की 'गोल्ड' देखने के बाद सचिन तेंदुलकर के रोंगटे हुए खड़े, ऐसे की जमकर तारीफ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग