16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Low BP ने छीनी ‘कांटा लगा’ गर्ल की जान! शेफाली जरीवाला मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट से या फिर 'लो ब्लड प्रेशर' के कारण हुई। इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jun 30, 2025

Shefali Jariwala Death Reason

शेफाली जरीवाला की मौत की वजह जानिए! (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। उनकी मौत को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट या लो ब्लड प्रेशर की वजह से हो सकती है। हालांकि, इन कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और डॉक्टर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

मृत्यु की वजह लो ब्लड प्रेशर!

अंबोली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात शेफाली अपने अंधेरी (मुंबई) स्थित घर में अचानक बेहोश हो गई थीं। उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी, उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों का प्रारंभिक अनुमान है कि उनकी मृत्यु की वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है।

पुलिस जांच में पता चला कि शुक्रवार को शेफाली के घर पर पूजा थी, जिसके लिए उन्होंने दिनभर व्रत रखा था। दोपहर 3 बजे के बाद उन्होंने फ्रिज में रखा हुआ खाना खाया था। रात करीब 10:30 बजे वह परिवार और कर्मचारियों के सामने अचानक बेहोश हो गईं। पुलिस ने शेफाली के पति, माता-पिता और घरेलू कर्मचारियों सहित 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

जांच में अब तक क्या पता चला?

शेफाली की अचानक हुई मौत की जांच जारी है। पुलिस को उनके घर से एंटी-एजिंग, स्किन ग्लो और विटामिन की कई दवाइयां मिली हैं। परिवार ने बताया कि शेफाली ये दवाएं बिना डॉक्टरी सलाह के लंबे समय से ले रही थीं।

फिलहाल अंबोली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई है। शेफाली के माता-पिता भी उसी बिल्डिंग (गोल्डन रेज, शास्त्री नगर, अंधेरी) में रहते हैं। मौत के समय वो पूजा में शामिल होने के बाद बाहर गए हुए थे।

शनिवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पति पराग त्यागी बेहद भावुक नजर आए। पोस्टमार्टम हो चुका है और अब सबको रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें: बेटियों सफल बनाने के लिए मशहूर एक्टर ने छोड़ दी थी एक्टिंग, अब करना चाहते हैं वापसी, बताई वजह