आपको बता दें वेब सीरीज़ एक एपिसोड में दिखाया गया है कि अभिनेता जीशान अयूब शिव का किरदार निभा रहे हैं। वह रंगमंच पर शिव बन कर कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान वह इंग्लिश और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं सीरीज़ पर जातिगत विद्वेष फैलाने वाले संवादों का भी आरोप लगा है। वेब सीरीज़ में एक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान अयूब, गौहर खान, कृतिका कामरा, सुनील ग्रोवर, और डिनो मोरियो मुख्य भूमिका में निभाते हुए नज़र आए।