5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी और रैना ने लिया क्रिकेट से सन्यास, बॉलीवुड सेलेब्स ने कहा दिल से नहीं होंगे रिटायर्ड

धोनी और रैना ने लिया क्रिकेट से सन्यास, बॉलीवुड सेलेब्स ने कहा दिल से नहीं होंगे रिटायर्ड

less than 1 minute read
Google source verification
एम एस धोनी

एम एस धोनी

भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम से देते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का सॉन्ग "मैं पल दो पल का शायर हूं" सुनाई दे रहा है। वहीं स्क्रीन पर धोनी की क्रिकेट लाइफ़ के यादगार सीन नजर आ रहे हैं। धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी 15 अगस्त को सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। ऐसे में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स व क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, "हमारे दिलों से धोनी कभी रिटायर नहीं हो सकते", डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा, "ये साल सिर्फ खराब खबरों से क्यों भरा हुआ है, लेकिन धोनी आपका शुक्रिया, क्योंकि क्रिकेट को आपके जैसा खिलाड़ी मिला", अभिनेत्री सोनल चौहान ने लिखा, "धोनी ने सन्यास भी लिया तो स्टाइल में, आप पर देश हमेशा गर्व करेगा, आपकी याद आएगी", मुकेश छाबड़ा ने लिखा, "धोनी है ना संभाल लेगा", रणदीप हुड्डा ने सुरेश रैना की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने धोनी और रैना की दोस्ती का जिक्र करते लिखा है, "बहुत याराना लगता है", इसी के साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, मानवी गगरू सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि दोनों खिलाड़ी आगामी आईपीएल में एक साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के फेवरेट एक्टर रजनीकांत और अमिताभ बच्चन है।