इसके साथ ही 'सितारे ज़मीन पर', F1,'जुरासिक वर्ल्ड' और 'सुपरमैन' जैसी कई बड़ी फिल्में पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर हैं। ऐसे में 'मालिक' के लिए ये आंकड़ा पार करना थोड़ा कठिन हो सकता है। राजकुमार राव के साथ फिल्म में सौरभ सचदेवा, प्रोसेनजीत चटर्जी, सौरभ शुक्ला और मानुषी छिल्लर भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, और फिल्म में हाल ही में 'पंचायत 4' में नजर आ चुके स्वानंद किरकिरे भी शामिल हैं।