7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madaari Screening: सरेआम दीपिका ने रणवीर को किया Kiss, देखें तस्वीर

मदारी की स्क्रीनिंग में पहुंचे रणवीर और दीपिका...दीपिका ने सबके सामने रणवीर को कर दिया किस...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Jul 22, 2016

DEEPIKA PADUKONE

DEEPIKA PADUKONE

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है कथित प्रेमी रणवीर सिंह। हालांकि उन्होंने हाल ही एक फैशन शो के दौरान रणवीर से सगाई वाली खबर को सिरे से खारी कर दिया था, लेकिन रणवीर के वो कितने करीब हैं, वह हाल ही मुंबई में एक इवेंट के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा। जी हां, बॉलीवुड का ये लव बड्र्स फिल्म मदारी की स्क्रीनिंग में एक साथ नजर आया और दीपिका ने आव देखा न ताव, सरेआम रणवीर को किस कर दिया।
गौरतलब है कि दोनों अपनी-अपनी कार में आए थे। रणवीर गर्लफ्रैंड दीपिका को उनकी कार तक छोडऩे गए। उसी वक्त दीपिका ने रणवीर को किस किया। रणवीर-दीपिका अपने फैंस के लिए एक ड्रीम कपल हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप में होने की बात खुले तौर पर नहीं कबूली है। रणवीर हमेशा दीपिका कि लिए अपने प्यार को खुलेआम दिखाते आए हैं, लेकिन अब दीपिका भी खुलने लगी हैं। बता दें कि पिछले दिनों आइफा अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब दीपिका मंच में अवॉर्ड लेने गई थीं, तब उन्हें दर्शक दीर्घा में बैठे रणवीर ने फ्लाइंग किस किया था और जवाब में दीपिका ने हाथ ने हार्ट बनाकर रणवीर की ओर इशारा किया था। कहते हैं ना कि समझने के लिए इशारा ही काफी होता है।



दीपिका ने हाल ही अपनी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' की शूटिंग पूरी की है। रणवीर अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में बिजी हैं। रणवीर की फिल्म इसी साल दिसम्बर में रिलीज होगी, जबकि दीपिका हॉलीवुड फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image