बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' 23 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज के पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग यशराज स्टूडियो में रखी गई। स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी पहुंची। लेकिन रानी की फिल्म देखते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
बता दें कि स्क्रीनिंग पर पहुंची माधुरी दीक्षित ने जैसे ही यह फिल्म देखी उनके आंखों में आंसू आ गए। माधुरी ने इस फिल्म का रिव्यू इंस्टाग्राम पर लिखा। रानी मुखर्जी के साथ माधुरी ने अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा, 'हिचकी बेहतरीन कलाकारों के साथ एक शानदार और रोमांचक कहानी है। एक मजबूत कहानी वाली फिल्म। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा अच्छी तरह से निर्देशित की गई फिल्म और हां रानी द्वारा एक और शानदार प्रदर्शन।'