
juhi chawla
महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए पहले जूही चावला को पसंद किया था, लेकिन उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि उनके पास उस समय फिल्मों के भी ऑफर थे, ऐसे में उन्होंने इस रोल को करने की अपेक्षा फिल्म में अभिनय करना ज्यादा ठीक समझा, इसके बाद यह रोल रूपा गांगुली को मिला। हालांकि उन्होंने इसके बाद अभिनय की दुनिया को छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
आपको बता दें कि कोरोनावायरस के चलते हुए लॉक डाउन के कारण दूरदर्शन पर कई टीवी शो री-टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। जिसमें एक महाभारत भी है। वर्तमान में रामायण के साथ महाभारत भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि महाभारत में जिस द्रोपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था, उनसे पहले बॉलीवुड एक्टर जूही चावला को इस किरदार के लिए पसंद किया जा रहा था। क्योंकि महाभारत के अलावा जूही चावला के पास आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक का भी ऑफर था। इसलिए जूही चावला ने फिल्म को चुना। फिर महाभारत में द्रोपदी का रोल उनकी जगह रूपा गांगुली को मिला। रूपा गांगुली ने अपने शानदार अभिनय से महाभारत में जान डाल दी, उन्होंने द्रोपदी की भूमिका बखूबी निभाई।
Published on:
16 Apr 2020 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
