महेश भट्ट के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मुकेश भट्ट ने कहा कि जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह हमारे साथ होंगे। आपको बता दें विशेष फिल्म्स के बैनर तले महेश भट्ट की आखिरी फिल्म 'सड़क 2' बनाई गई थी। जो कि कोरोनावायरस के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। नेपोटिज्म के मामले से भड़के दर्शकों ने फिल्म को बायकॉट करने का फैसला लिया। जिसका साफ असर फिल्म पर देखने को मिला। सड़क 2 साल 2020 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनी।