
Mahesh Bhatt trolled on his tweets
नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन (Sushant Singh Rajput death) के बाद से नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड (Nepotism in bollywood) सोशल मीडिया के निशाने पर है। वहीं स्टारकिड्स को लेकर सुशांत के फैंस का गुस्सा और भी ज्यादा भड़का हुआ है। सुशांत की मौत के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि वो ग्रुपिज्म और गुटबाजी के कारण इस तरह का कदम उठाने (Sushant fans on bollywood gang) को मजबूर हुए। जिसके बाद से सुशांत के फैंस का गुस्सा सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर (Karan Johar) समेत स्टारकिड्स पर निकलता नजर आ रहा है। वहीं आलिया भट्ट के साथ-साथ महेश भट्ट भी रिया चक्रवर्ती के चलते सुर्खियों में रहे हैं। सुशांत के कई फैंस ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की नजदीकियों वाली तस्वीरों (Mahesh Bhatt Rhea Chakraborty viral photos) पर भी सवाल उठाया था। तब से महेश भट्ट लगातार ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट (Mahesh Bhatt trolled) किया जिसमें एक यूजर ने उनका जिया खान (Jia Khan) के साथ वीडियो शेयर किया और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपने ट्विटर (Mahesh Bhatt tweets) पर लगातार कुछ ट्वीट किए। एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा- फ्री सोसाइटी को लेकर मेरी डेफीनेशन ऐसी सोसाइटी है जहां मशहूर ना होना सुरक्षित हो- Adlai Stevenson। जैसे ही महेश भट्ट ने ये ट्वीट किया यूजर्स ने उनको लताड़ लगानी (Twitter users slams Mahesh Bhatt) शुरू कर दी। कुछ ने उनका मजाक भी उड़ाया। हालांकि महेश भट्ट ने इसके बाद एक ट्वीट कर लिखा- इतिहास के पाठों से पुरुष बहुत कुछ नहीं सीखता है। यहीं सबसे महत्वपूर्ण पाठ है जो इतिहास को पढ़ाना होगा- Aldous Huxley
महेश भट्ट के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- इतिहास दोहराया जाता है। आपको यूनिवर्स को एक-एक पाई चुकानी पड़ेगी। एक यूजर ने तो महेश भट्ट के साथ जिया खान की एक क्लिप (Mahesh Bhatt Jia Khan video clip) शेयर कर दी। जिसमें वो उनके साथ हाथ में हाथ डाले बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा- इस इंसान के साथ कुछ दिक्कत है। जिया को पूरा फील कर रहा है।
तो एक यूजर ने लिखा- हां तुम्हारी हिस्ट्री इंतजार कर रही है सबक सिखाने के लिए। वक्त की चिंता मत करो, समय जल्द ही आएगा। सुशांत की एक फैन ने लिखा- आप कुछ सबक क्यों नहीं सीखते.. देश जानना चाहता है। कितने लोगों को और मारेंगे आप। महेश भट्ट के ट्वीट पर कमेंट करने वालों में ज्यादातर सुशांत के फैंस (Sushant fans on Mahesh Bhatt) नजर आ रहे हैं। जो अपने फेवरेट एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
Published on:
11 Jul 2020 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
