
महिमा चौधरी के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
Mahima Chaudhary Birthday: सुभाष गई की फिल्म 'परदेस' की गंगा यानी महिमा चौधरी का आज, 13 सितंबर को जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। महिमा चौधरी ने फिल्म परदेस से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की तो ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि मनमोहक मुस्कान ने भी लोगों को दीवाना बनाया। हालांकि महिमा ने जिस तरह से धमाकेदार शुरुआत की थी, वो बरकरार नहीं रह सकी। जल्दी ही उनका करियर ढलने लगा और फिल्मों से तकरीबन बाहर हो गईं। इसकी एक बड़ी वजह उनके साथ हुई दुर्घटनाएं और बीमारी रही।
शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा
परदेस के बाद महिमा चौधरी को दाग द फायर, धड़कन, खिलाड़ी 420 जैसी फिल्में मिलीं। जिनमें उनके काम को पसंद भी किया गया। तभी एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। ये हादसा तब हुआ जब महिमा फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग कर रही थीं।
'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान महिमा ने कार ड्राइव कर घर जा रही थीं तबी उनका एक्सीडेंट हुआ। जिसमें उनके चेहरे को कांच के टुकड़ों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दुर्घटना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर बदलकर रख दिया।
चेहरे में घुसे थे कांच के 67 टुकड़े
महिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बेंगलुरू में उनका ये एक्सीडेंट हुआ था। उनको एक बार तो लगा था कि शायद उनकी जान भी ना बचे। एक्सीडेंट के बाद जब उन्होंने पहली बार आईने में अपना चेहरा देखा था तो उनके होश उड़ गए थे। पूरे चहरे पर सिर्फ टांके नजर आ रहे थे। डॉक्टर ने सर्जरी कर कांच के 67 टुकड़े उनके चेहरे से निकाले थे।
महिमा को इस हादसे के बाद सूरज की रोशनी से बचना था। ऐसे में वह अपने कमरे में बैठी रहती थीं। इसकी वजह से महिमा को लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा। जिससे उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं। इसके बाद महिमा का करियर फिर कभी परवान नहीं चढ़ सका।
Updated on:
13 Sept 2023 08:51 am
Published on:
13 Sept 2023 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
