दो बार हुआ मिसकैरिज
दरअसल, साल 2006 में महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। लेकिन कुछ ही सालों बाद साल 2013 में उनका तलाक हो गया। महिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी शादी टूटने के पीछे कई छोटे-छोटे कारण थे। पति के साथ कई बातों को लेकर मेरी बहस हो जाती थी। शायद मैं अंदर से खुश नहीं थी। मेरा दो बार मिसकैरिज भी हुआ था। लेकिन उस दौरान मेरे पति ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। कई बार लोग असंवेदनशील हो जाते हैं।' महिमा ने बताया कि उनके बुरे दौर में उनकी मां और बहन ने उनका काफी साथ दिया। वह अपनी बेटी को अपनी मां के पास छोड़ जाया करती थीं, ताकि उसकी अच्छी परवरिश हो सके।