12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐश्वर्या से दूर अभिषेक, अर्जुन से अलग मलाइका अरोड़ा अकेले पहुंची पेरिस, फैंस बोले- ये क्या भाई

Aishwarya- Abhishek Divorce & Malaika- Arjun Breakup: अनबन की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से अलग और ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर से दूर मलाइका अरोड़ा पेरिस में अकेले एन्जॉय करते हुए नजर आए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Aug 10, 2024

Aishwarya- Abhishek Divorce & Malaika- Arjun Breakup

ऐश्वर्या- अभिषेक और मलाइका- अर्जुन

Aishwarya- Abhishek Divorce & Malaika- Arjun Breakup: बॉलीवुड के दो फेमस कपल्स के बीच इन दिनों अनबन और ब्रेकअप की खबरें तेज चल रही हैं। इन 2 कपल्स के नाम ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन और मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर हैं। अनबन की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन और मलाइका अरोड़ा अकेले पेरिस ओलंपिक देखने के लिए गए हुए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पेरिस से अपनी-अपनी फोटोज भी शेयर की हैं। अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से दूर पेरिस में तिरंगे के साथ ओलंपिक मैदान में नजर आएं, वहीं मलाइका अरोड़ा अर्जुन से दूर पेरिस से अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।

अभिषेक की पोस्ट पर फैंस ने ऐश्वर्या को लेकर कही ये बात

अभिषेक की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर लोग ऐश्वर्या को लेकर कमेंट कर रहे हैं क्योंकि अभिषेक अपनी पत्नी और बेटी के बिना ही एन्जॉय कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको ऐश्वर्या के साथ देखना हमें पसंद है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या और आपकी बेटी कहां है? आप पेरिस उनके बगैर गए हैं?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अपनी वाइफ से पैच-अप कर लो।'

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन संग शादी से पहले ऐश्वर्या राय के ‘मांगलिक’ होने की थी अफवाह, अब 17 साल बाद आ रही तलाक की खबरें

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर फैंस ने दिए ये रिएक्शन

अर्जुन कपूर से दूर होकर मलाइका अरोड़ा भी पेरिस में ओलंपिक देखने गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पेरिस से कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी है। इस फोटो को देखकर फैंस उनकी फिटनेस और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद 50 साल की Malaika Arora ऐसे गुजार रहीं समय, लेटेस्ट पोस्ट पर लिखा- बस मैं और मेरा…

बता दें कि एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को 5 साल तक डेट किया है। हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ है, जिससे फैंस का दिल भी टूट गया है क्योंकि उनकी जोड़ी सबको खूब पसंद आती थी।